फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A friend was called to the office to get a settlement, attacked with a knife and ax

समझौता कराने के लिए दोस्त को कार्यालय बुलाया, चाकू और कुल्हाड़ी से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
A friend was called to the office to get a settlement, attacked with a knife and ax
रक्षाबंधन पर्व पर हुए झगड़े का बदला दो नामजद समेत 12 लोगों ने मिलकर दो युवकों से लिया। आरोपियों ने पहले एक दोस्त को बुलाया और समझौता करने की बात कहकर दूसरे दोस्त को फोन कर कार्यालय पर बुलाने की बात कही। दूसरा दोस्त कार्यालय पर पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों युवकों पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। किशनपुुरा चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगजीवन राम कॉलोनी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसके साथी दीपक उर्फ पप्पू की प्रवीन तिवारी और अनिल के साथ कहासुनी हो गई थी। वीरवार को शाम चार बजे उसके फोन पर शरफराज उर्फ पैना ने व्हाट्सएप कॉल की। शरफराज ने कहा कि वह और प्रवीन तिवारी हनीफ के कार्यालय पर बैठे हैं। वह और रोहित दोनों भी वहां चले गए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर दीपक के साथ हुए झगड़े के मामले में समझौता करना चाहते हैं, दीपक को बुला लो। उसने कॉल कर दीपक को बुलाया। जैसे ही दीपक कार्यालय के अंदर घुसा तो आरोपी प्रवीन और अनिल ने 10-12 युवकों के साथ मिलकर उस पर चाकू, कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो कार्यालय छोड़ भाग आरोपी
पीड़ित ने बताया कि आरोपी दीपक के साथ मारपीट कर रहे थे, वह बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने धमकी दी कि रास्ते में कहीं भी मिले तो वह दोनों को जान से मार देंगे। स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed