{"_id":"beb033f9412ccffe984b9715eddbf37d","slug":"a-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाहर गांव के गोल चक्कर के समीप शनिवार सुबह कैंटर और ट्रक की टक्कर से कैंटर के क्लीनर की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर वहां से भाग गया। राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
शनिवार तड़के करीब तीन बजे डाहर के गोल चक्कर पर कैंटर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सेक्टर 13-17 पानीपत निवासी कैंटर के क्लीनर विष्णु, डेराबसी, पंजाब निवासी दलबीर, सोनीपत निवासी संजू और कुरुक्षेत्र निवासी मुकेश घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को सिविल अस्पताल में भिजवाया। जहां चिक्तिसकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दलबीर, संजू और मुकेश का ईलाज पानीपत के सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया और क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क से हटवाया। पुलिस ने कैंटर मालिक अजीत की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक मालिक अजीत ने बताया कि उनके ट्रांसपोर्ट का एक ट्रक रोहतक जा रहा था जो कि डाहर टोल प्लाजा के पास खराब हो गया। ट्रक चालक रमेश ने फोन कर उनको ट्रक खराब होने की सूचना दी। उन्होंने रमेश की मदद के लिए दूसरा कैंटर भेजा। इसका चालक दलबीर, क्लीनर विष्णु, हेल्पर संजू और मुकेश थे। ट्रक ठीक करने के बाद वापस लौट रहे कैंटर की डाहर गोल चक्कर के पास पानीपत की ओर से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई।
------------------------------
विष्णु था परिवार का इकलौता सहारा
विष्णु मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है। विष्णु के माता-पिता की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। विष्णु अपने माता-पिता का अकेला बेटा था। एक साल पहले विष्णु शादी कर सेक्टर 13-17 में किराए के मकान में रहने लगा था। विष्णु की पत्नी पुष्पा नौ माह की गर्भवती है। विष्णु की मौत से पुष्पा टूट चुकी है।
विज्ञापन
--------------------
गोल चक्कर लील चुका है दर्जनों जाने
रोहतक-पानीपत हाइवे पर डाहर गांव के पास बना यह गोल चक्कर दर्जनों जानों को लील चुका है। हाल यह हैं कि अब ग्रामीण इस गोल चक्कर को खूनी चक्कर कहने लगे हैं। रात के समय गोल चक्कर दिखाई न देने और रास्ता भटकने से यहां आए दिन बड़े-बड़े सड़क हादसे होते रहते है। वर्ष 2014 में दिसंबर में और इस साल जनवरी में गोल चक्कर पर सड़क हादसों में 22 मौते हो चुकी हैं और 20 से अधिक घायल हो चुके है।
---------------
अब हो रहा गोल चक्कर का दोबारा निर्माण
मंगलवार इसी गोल चक्कर पर स्कूली बस समेत यहां चार वाहन टकरा गए थे। हादसे में डाहर के रविंद्र की मौत हो गई थी। जबकि स्कूली बच्चों समेत 31 घायल हो गए थे। इनमें इसराना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार भी घायल हो गए थे। इसका कारण गोल चक्कर के कारण वाहन चालकों को रास्ता भटकना था। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने गोल चक्कर का दोबारा निर्माण कार्य शुरू करवाया है। अब गोल चक्कर पहले से छोटा और ऊंचा होगा। गोल चक्कर पर रिफलेक्टर लगाए जाएंगे। ताकि वाहनों को दूर से गोल चक्कर नजर आ सके। गोल चक्कर का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए उपायुक्त ने कंपनी को दिसंबर माह तक का समय दिया है।
---------------
सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क से हटवाया। पुलिस ने ट्रक मालिक के ब्यान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामेहर सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी, इसराना।