{"_id":"68bb4896cc56b04aa407be2f","slug":"a-challan-of-rs-5000-was-issued-against-the-liquor-shop-panipat-news-c-244-1-pnp1001-143211-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शराब के ठेके का पांच हजार का चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शराब के ठेके का पांच हजार का चालान किया
Sat, 06 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित शराब के ठेके प र कार्रवाई करते निगम की टीम। स्रोत : निगम
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम ने खुले में कूड़ा फेंकने पर रेलवे रोड स्थित शराब के एक ठेके का पांच हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही पांच दुकानदारों के 500-500 रुपये के चालान किए हैं। इसके साथ निगम ने शहर में अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की।
नगर निगम के सहायक सफाई निरीक्षक गुरमीत ने टीम के साथ शुक्रवार को रेलवे रोड का निरीक्षण किया। शराब के ठेके पास डस्टबिन नहीं लगाया गया था और खुले में कूड़ा फेंका जा रहा था। उन्होंने इस बारे में पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने शराब के ठेके का मौके पर चालान कर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं रेलवे रोड पर पांच दुकानदार कूड़ा फेंकते मिले। इनको 500-500 रुपये का चालान किया। दुकानदारों ने मौके पर ही जुर्माना जमा करा दिया। रेलवे रोड पर जेबीएम की गाड़ी डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए दोनों समय आती हैं। निगम ने पांच गाड़ी इंसार बाजार और पांच शहर की दूसरी कॉमर्शियल सड़कों पर लगा रखी हैं। दुकानदार इसके बाद भी खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। सहायक सफाई निरीक्षक गुरमीत ने बताया कि निगम के अधिकारी व कर्मचारी शहर में स्वच्छ शहर अभियान के अंतर्गत लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। खुले में कूड़ा फेंकने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।