{"_id":"6a21d764ba68400f9f0e6f6f","slug":"a-camp-was-organised-in-sector-29-and-55-people-were-examined-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158397-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेक्टर-29 में शिविर लगा 55 लोगों की स्वास्थ्य जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेक्टर-29 में शिविर लगा 55 लोगों की स्वास्थ्य जांच की
Fri, 05 Jun 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
शिविर में मरीज की जांच करते चिकित्सक। स्रोत : एसो.
पानीपत। इंडस्टि्रयल ट्रेड एसोसिएशन द्वारा सेक्टर-29 पार्ट-टू के प्लाट नंबर 69 स्थित फैक्टरी में वीरवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में पार्क अस्पताल के चिकित्सकों ने 55 लोगों की जांच कर उनको दवा दी।
इंडस्टि्रयल ट्रेड एसोसिएशन के प्रधान मनीष अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोग आज अपने दैनिक कार्यों तक सीमित हो गए हैं। ऐसे में लोगों का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। औद्योगिक इकाइयों में श्रमिक के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया है। इसमें आसपास के लोगों ने भी जांच की। शिविर में निशुल्क नेत्र जांच, ईसीजी, बीपी, ब्लड शुगर की जांच के साथ चिकित्सक परामर्श दिया। इसके बाद मरीजों को निशुल्क दवा दी गई। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा इस तरह के शिविर आगे भी लगाए जाएंगे।