फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A brain tumor patient was kept in hospital for a week under the Ayushman Yojana scheme and charged Rs 1.23 lakh.

Panipat News: आयुष्मान योजना में ब्रेन ट्यूमर मरीज को अस्पताल में एक सप्ताह दाखिल रखा, 1.23 लाख रुपये वसूल किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A brain tumor patient was kept in hospital for a week under the Ayushman Yojana scheme and charged Rs 1.23 lakh.
पानीपत। निजी अस्पताल में आयुष्मान योजना में इलाज पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। एक व्यक्ति बलबीर ने उपायुक्त को एक निजी अस्पताल के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने अस्पताल पर उनकी पत्नी गुड्डी देवी को ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए एक सप्ताह दाखिल रखने और 1.23 लाख वसूलने के आरोप लगाए हैं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने अस्पताल को एक सप्ताह का समय दिया और सीएमओ को आयुष्मान योजना में धांधली सामने आने पर अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने इसके साथ अस्पतालों में इलाज की निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी 68 वर्षीय गुड्डी देवी को ब्रेन ट्यूमर था। उनका इलाज एक स्थानीय निजी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत शुरू किया गया। उनको एक सप्ताह तक भर्ती रखने के बाद इलाज पूरा नहीं किया। अस्पताल में उनसे लगभग 1.23 लाख रुपये की राशि वसूल ली। उन्होंने धांधली के आरोप लगाए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. विजय मलिक को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल संचालक से शिकायतकर्ता की पूरी राशि तत्काल वापस कराई जाएं। अस्पताल राशि वापस नहीं करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को एक सप्ताह का समय दिया है। इसके भीतर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



योजना के नाम पर धोखाधड़ी नहीं होने दी जाएगी
उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी और जनहितकारी योजना है। इसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कोई संस्था या व्यक्ति इस योजना के नाम पर धोखाधड़ी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



निजी और पंजीकृत अस्पतालों की होगी निगरानी
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी निजी व पंजीकृत अस्पतालों की नियमित निगरानी की जाए। आयुष्मान योजना में होने वाले इलाज की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। भविष्य में इस तरह की शिकायतें मिलने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article