फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लालबत्ती कट बंद, बस स्टैंड का खुला

लालबत्ती कट बंद, बस स्टैंड का खुला

Wed, 11 Sep 2013 05:38 AM IST
Panipat
Panipat Updated Wed, 11 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन ने जीटी रोड लालबत्ती कट को बंद कर दिया है और बस स्टैंड के सामने सुखेदव नगर कट को खोल दिया है, जिसके बाद लालबत्ती के आसपास लगने वाले जाम से कुछ राहत मिली। लालबत्ती कट बंद होने के बाद दुकानदारों में एक बार फिर रोष पनप गया। प्रशासन के इस कदम पर शहर विधायक ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

प्रशासन ने पिछले दिनों दुकानदारों की चेतावनी के बाद खोला लालबत्ती कट मंगलवार सुबह बंद कर दिया। प्रशासन ने वाहन चालकों की समस्या को देखते हुए बस स्टैंड के सामने सुखदेव नगर कट को पूरी तरह से खोल दिया। यहां से इंसार बाजार या संजय चौक की तरफ जाने वालों के लिए रास्ता खोल दिया गया। बताया जा रहा है उपायुक्त व एसपी ने संयुक्त रूप से यह फैसला लिया है। उपायुक्त समीर पाल सरो ने सोमवार को कट खोलने और लालबत्ती वाले कट को बंद करने के संकेत भी दिए थे।
विज्ञापन

कुछ को परेशानी, कुछ को राहत
प्रशासन के कटों के नए फैसले को लेकर कुछ लोगों को दिक्कत तो कुछ को राहत मिली। लालबत्ती कट बंद होने पर असंध रोड की तरफ आने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड या इंसार बाजार से आने वाले वाहन चालकों को रेलवे रोड से घूमकर आना पड़ा जिससे उनको अतिरिक्त फेर खाना पड़ा। इससे पहले वे लालबत्ती कट से निकल जाते थे। सुखदेव नगर कट खुलने के बाद बस स्टैंड से करनाल जाने वाली बसों व सुखदेव नगर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिली। यहां से जाने वाले लोगों को स्काई लार्क से घूमकर आने के बजाय कट से सीधा रास्ता मिल गया। वहीं बस स्टैंड से करनाल जाने वाली बसों को भी लालबत्ती से घूमकर आने के बजाय करनाल जाने के लिए सीधा रास्ता मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने जताई नाराजगी
लालबत्ती कट बंद होने पर दुकानदारों में रोष है। दुकानदार सुदर्शन ने बताया कि लालबत्ती कट पर ही इंसार बाजार चल रहा है। कट बंद होने पर उनकी दुकानदारी बंद हो जाती है। राजकुमार ने बताया कि प्रशासन के पास शहर के जाम का समाधान नहीं है जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वर्जन
लालबत्ती कट लोगों की सहमति से बंद किया गया है। बाजार में जाने के लिए सुखदेव नगर कट को खोल दिया गया है। इससे जीटी रोड का यातायात सामान्य होगा और पहले दिन इसके परिणाम भी सबके सामने आए हैं। लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। इसके बाद भी कोई दिक्कत आती है तो प्रशासन जिले के लोगों के साथ है।

समीर पाल सरो, उपायुक्त पानीपत

सुविधा के लिए खुलवाया था कट : विधायक
शहर विधायक बलबीर पाल शाह ने लालबत्ती कट बंद करने को चिंताजनक बताया है। उन्होंने बताया कि लालबत्ती कट शहरवासियों की मांग के चलते खोला गया था। वे मंगलवार को में चंडीगढ़ हैं और वापस आने के बाद स्थिति को देखेंगे। इस बारे में दुकानदारों व शहरवासियों से बात की जाएगी। शहर के लोग कहेंगे तो कट को फिर से खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed