फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सड़क हादसों में तीन की मौत, 10 घायल

सड़क हादसों में तीन की मौत, 10 घायल

Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
Panipat
Panipat Updated Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शनिवार का दिन जिले में हादसों के नाम रहा। पांच अलग-अलग सड़क हादसों में जहां तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बाकी का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सभी मामले दर्जकर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी दिल्ली निवासी अजय गर्ग अपने मुलाजिम राम विहार, दिल्ली निवासी राकेश वर्मा (28) के साथ शनिवार को मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे थे। जब वे राई के पास स्थित एथनिक इंडिया के सामने पहुंचे तो अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार कार सवार राकेश वर्मा की मौत हो गई और अजय गर्ग घायल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वाहन को रास्ते से हटाया और यातायात चालू किया।
विज्ञापन

वहीं गांव भैरा-बांकीपुर निवासी प्रताप चौहान अपने साथी अनिल के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। गांव के बाहर ही एक वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घयल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्रताप को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी अनिल का अभी उपचार चल रहा है। वारदात के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर के देवडू रोड स्थित शिव कालोनी निवासी संजय (28) मुरथल से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-15 मोड़ के पास पहुंचा तो इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक गिरने से संजय का सिर डिवाइडर से टकरा गया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी।
वहीं, फ रीदाबाद निवासी चमन अपने साथियों देवरानी, यूपी निवासी रसीद, अलीगढ़, यूपी निवासी मजीद और एक अन्य के साथ कार से पानीपत एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था। जब वे गांव राई के पास पहुंचे तो इसी दौरान उनकी कार एक कैंटर से टकरा गई। जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल में भरती करवाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। कैंटर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, गांव चटिया के पास एक कार और आटो की टक्कर से कार सवार खोजकीपुर, पानीपत निवासी नरेंद्र और रमेश तथा जौरासी, पानीपत निवासी नरेश तथा ऑटो सवार गांव उल्देपुर निवासी संदीप घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहन चालकोें के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed