{"_id":"61a3eb0288ff6a6cba34012a","slug":"9500-families-took-png-connection-in-the-city-png-supply-work-stopped-due-to-corona-panipat-news-knl91092622","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 9500 परिवारों ने लिया पीएनजी कनेक्शन, कोरोना के कारण पीएनजी सप्लाई का काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 9500 परिवारों ने लिया पीएनजी कनेक्शन, कोरोना के कारण पीएनजी सप्लाई का काम रुका
विज्ञापन
सेक्टरों में पीएनजी सप्लाई का काम रुका हुआ है। कोरोना ने इस काम पर ब्रेक लगा दिया। दरअसल पानीपत के सेक्टरों में पीएनजी गैस पाइप लाइन बिछाई जानी थी। सेक्टर 13-17 में 2500 परिवारों ने पीएनजी की सप्लाई के लिए आवेदन भी दिए थे, लेकिन कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में ये इनमें से अधिकतर परिवार पानीपत छोड़कर चले गए, क्योंकि आवेदन करने वालों में अधिकतर किरायेदारों के थे। वे अब तक लौटे नहीं हैं। इस वजह से काम रोक दिया गया। कई किरायेदारों के कनेक्शन कट गए हैं। इस वजह से काम प्रभावित हो रहा है। अदाणी कंपनी 9500 के आसपास कनेक्शन दे चुकी है। इस वर्ष यमुना इनक्लेव में गैस पाइप लाइन की सुविधा दी गई।
इन क्षेत्रों में हुई पीएनजी की सप्लाई-
पांच साल बीतने के बाद भी पानीपत में आधे से ज्यादा शहर में पाइप लाइन गैस सर्विस चालू नहीं हो सकी। सेक्टर 11-12, 24-25, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, माडल टाउन, शांति नगर, विराट नगर सहित यमुना एन्कलेव में ही घरों में पाइप लाइन के माध्यम से कुकिंग गैस अदाणी आईओसीएल पहुंचा सका है। अभी तक पानीपत में 6500 घरों में गैस पाइप लाइन आपूर्ति शुरू हुई है। बाकी सभी उपभोक्ता एलपीजी गैस सिलेंडर पर निर्भर है।
इन क्षेत्रों में पीएनजी की जल्द दी जाएगी सप्लाई-
सेक्टर 13-17, 6-8 व अंसल में कंपनी जल्द से जल्द पीएनजी की सप्लाई देने की योजना भी बना रही है। यहां के लोग पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए इच्छुक भी हैं। यहां फायर टेंडर नहीं जा सकते उन क्षेत्रों में गैस लाइन नहीं जा सकेेगी। इसमें किला क्षेत्र, हैंडलूम मार्केट व पचरंगा बाजार शामिल हैं।
विज्ञापन
उद्योगों में केवल 45 कनेक्शन-
औद्योगिक सेक्टरों में गैस के लिए लाइनें बिछ चुकी हैं लेकिन मात्र 40 कनेक्शन ही लिए गए हैं। औद्योगिक सेक्टर में गैस महंगी पड़ने के कारण फिलहाल कोयले अथवा एलपीजी पर ही अपने यूनिट चला रहे हैं। नए उद्योगों को तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कनसेंट गैस का कनेक्शन लेने पर ही मिलती है। कंपनी से सेक्टर 25 पार्ट वन , पार्ट टू, सेक्टर 29 पार्ट वन व पार्ट टू, सेक्टर 24 व ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में पीएनजी की पाइप लाइन बिछा दी है।