फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   93 year old manori danced on lohri festival

लोहड़ी पर्व पर थिरकी 93 साल की मनोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
93 year old manori danced on lohri festival
पानीपत। 2 नारी तू नाराणी उत्थान समिति द्वारा लोहड़ी के उपक्षय में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ? - फोटो : Panipat
पानीपत। लोहड़ी पर्व पर गांव नांगलखेड़ी में नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें गांव की 21 वृद्धाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेयर अवनीत कौर ने शिरकत की। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने अपने नृत्य से समां बांध दिया। गांव की सबसे अधिक उम्र की 93 साल की वृद्धा मनोरी जमकर थिरकी। मेयर ने भी उनके साथ नृत्य कर उनका साथ दिया। दिन भर ग्रामीण महिलाओं ने प्रदेश की वेशभूषा में हरियाणवीं लोकगीतों ने नृत्य किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेयर अवनीत कौर ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की हरियाणवीं संस्कृति को बचाने की बेहतरीन पहल है। हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे प्रयास करने चाहिए। नारी तू नारी उत्थान समिति भी महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ा रही है। समिति की अध्यक्ष सविता आर्य ने नांगल खेड़ी गांव में वृद्धाओं के साथ नाच-गाकर पर्व मनाया है । सबसे पहले गांव की सबसे अधिक उम्र की मनोरी (93) वर्ष को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उनके साथ 21 अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया । सविता आर्य ने कहा की हर त्योहार प्रकृति में होने वाले परिवर्तन के साथ साथ मनाए जाते हैं। जैसे लोहड़ी में कहा जाता है कि इस दिन वर्ष की सबसे लंबी अंतिम रात होती है। आर्य ने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है और इस पर्व पर हमें अमीरी गरीबी को भुलाकर आपसी प्रेम को बढ़ावा देने का संदेश देने की जरूरत है । इस मौके पर संरपंच सुमन देवी, कांता, सुमित्रा, कृष्णा, पूनम, रविता, संतोष, प्यारी कमला, सीमा, विधा, जग्गो, सावित्री उपस्थित रहीं।

पानीपत।  3 नारी तू नाराणी उत्थान समिति द्वारा लोहड़ी के उपक्षय में आयोजित कार्यक्रम में डांस करती

पानीपत। 3 नारी तू नाराणी उत्थान समिति द्वारा लोहड़ी के उपक्षय में आयोजित कार्यक्रम में डांस करती- फोटो : Panipat

पानीपत। 4  नारी तू नाराणी उत्थान समिति द्वारा लोहड़ी के उपक्षय में आयोजित कार्यक्रम में डांस करती

पानीपत। 4 नारी तू नाराणी उत्थान समिति द्वारा लोहड़ी के उपक्षय में आयोजित कार्यक्रम में डांस करती- फोटो : Panipat

पानीपत। 5 नारी तू नाराणी उत्थान समिति द्वारा लोहड़ी के उपक्षय में आयोजित कार्यक्रम में डांस करती

पानीपत। 5 नारी तू नाराणी उत्थान समिति द्वारा लोहड़ी के उपक्षय में आयोजित कार्यक्रम में डांस करती - फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed