{"_id":"5cd1cf85bdec22074407d546","slug":"91557254021-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं बेटे व अपना प्रचार छोड़कर कुलदीप शर्मा के लिए आया हूं, इज्जत रख लेना मेरी : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं बेटे व अपना प्रचार छोड़कर कुलदीप शर्मा के लिए आया हूं, इज्जत रख लेना मेरी : हुड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करनाल से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार कुलदीप शर्मा के लिए रोड-शो किया और उनके लिए वोट मांगे। भूपेंद्र हुड्डा ने लोगों से कहा कि वो अपना व बेटे दीपेंद्र का चुनाव प्रचार छोड़कर कुलदीप शर्मा के लिए आए हैं। इनको विजयी बनाकर मेरी इज्जत रख लेना।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को पावटी, डिकाडला, हथवाला, आट्टा, जौरासी, बिहोली, करहंस, मच्छरौली, झटीपुर, पसीना, सिवाह, डाहर, नौल्था, इसराना, परढाणा, अहर छिछडाना, अटावला, अदियाना, नारा, जौसी, कवि, मोर माजरा, गौली, सालवन, बल्ला, मूनक, गगसीना, स्टौंडी, बीजना, बिरचपुर, बरोटा व घौघडीपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कुलदीप शर्मा करनाल के चार बार सांसद रहे। वह पंडित चिरंजी लाल शर्मा के पुत्र हैं। पंडित चिरंजी लाल शर्मा के कार्यकाल में लाखों करोड़ रुपए की लागत से पानीपत में रिफाइनरी बनी, हजारों करोड़ रुपए की लागत से एनएफएल बना, दिल्ली-अमृतसर रेलवे लाइन का विधुतिकरण हुआ। एनडीआरआई को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाया, एनबीएजीआर, डीडब्ल्यूआर, सीएसएसआरआई, गन्ना प्रजनन संस्थान जैसे संस्थान आए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर कुछ किया ही नहीं। कांग्रेस के समय में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज बना, सड़कें बनीं, हर टेल तक पानी पहुंचा। उन्होंने कहा कि भाजपाई पाकिस्तान के नाम पर वोट मांग रहे हैं, जबकि विकास के नाम पर मांगे जाने चाहिएं। भाजपा नेता जब प्रचार पर जाते हैं तो बेरोजगारी, गरीबी और विकास में पिछड़ेपन का जवाब नहीं दे पाते।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने कहा कि पानीपत इंडस्ट्रियल एरिया है, इसलिए करनाल लोकसभा में टेक्सटाइल हब बनाएंगे। इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, करनाल एग्रीकल्चर बेस्ड एरिया है, यहां एग्रीकल्चर बेस्ड इंडस्ट्रियल एरिया डेवल्प करेंगे। चावल के निर्यात को आगे ले जाने के लिए राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन त्रिलोचन सिंह, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, मराठा वीरेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, पूर्व विधायक भीमसेन मेहता, पूर्व विधायक राकेश कम्बोज, स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ज्ञान सहोता, पूर्व सदस्य ललित बुटाना, राजेंद्र बल्ला, पाले राम वाल्मीकि, अशोक खुराना, हरी राम साबा, धर्मपाल शर्मा, नैनपाल राणा, नाहर सिंह संधू, पंकज गाबा, निश्चय सोही व गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।