फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   वार्डबंदी को लेकर नगर निगम को मिली 75 आपतियां, उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक, 26 अप्रैल तक समाप्त करने का दिया 19-04-03

वार्डबंदी को लेकर नगर निगम को मिली 75 आपतियां, उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक, 26 अप्रैल तक समाप्त करने का दिया 19-04-03

Tue, 24 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
वार्डबंदी को लेकर नगर निगम को मिली 75 आपतियां, उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक, 26 अप्रैल तक समाप्त करने का दिया  19-04-03
वार्डबंदी को लेकर नगर निगम को मिली 75 आपत्तियां
विज्ञापन

- डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक, 26 अप्रैल तक समाप्त करने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर आने वाली आपत्तियों का समय पूरा हो गया है। नगर निगम की ओर से स्क्रूटनी के बाद पता चला है कि 75 आपत्तियां है। जिस पर निगम काम कर रही है। दूसरी ओर उपायुक्त ने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली।
नगर निगम में 24 वार्ड से 26 वार्ड बनाए गए हैं। जिसे लेकर कई पार्षदों को विरोध है। उनका कहना है कि जानबूझकर उनके वार्ड में आने वाले मतदाताओं को तितर-बितर किया गया है। नगर निगम को अब तक 75 आपत्ति का पता चला है। नोडल अधिकारी इवो अरुण कुमार का कहना है कि इन आपत्तियों को सुनने का समय 26 अप्रैल है। उनकी स्क्रूटनी की जा रही है। देखा जा रहा है कि आने वाली शिकायत में क्या किया जा सकता है। इन आपत्तियों को कमेटी में रखा जाएगा। जिसके बाद वह अपना फैसला लेगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आने वाली आपत्तियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने टीम के लोगों को निर्देश दिया कि वह निर्धारित समय पर इसका निपटारा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डबंदी का मामला है गर्म
नगर निगम में दिन भर वार्डबंदी पर ही चर्चा होती रही। एक ओर आने वाले आवेदनों की स्क्रूटनी चल रही थी तो दूसरी ओर निगमायुक्त ने भी बैठक ली। पूरा विभाग मामले को जल्द ही खत्म कराने में जुटा है।


नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर जो आपत्तियां आई हैं, उन्हें कमेटी में रखा जाएगा। कमेटी की ओर से लिए जाने वाले निर्णय के बाद उसे अमली जामा पहनाया जाएगा। बैठक के दौरान वार्डबंदी का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।
सुमेधा कटारिया, उपायुक्त पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed