फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शहर में विभिन्न क्षेत्रों में एक बच्ची समेत 10 लोगों को कुतों ने काटा, सीएचसी व पीएचसी में नहीं मिले इंजेक्शन

शहर में विभिन्न क्षेत्रों में एक बच्ची समेत 10 लोगों को कुतों ने काटा, सीएचसी व पीएचसी में नहीं मिले इंजेक्शन

Sat, 24 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शहर में विभिन्न क्षेत्रों में एक बच्ची समेत 10 लोगों को कुतों ने काटा, सीएचसी व पीएचसी में नहीं मिले इंजेक्शन
बच्ची समेत 10 लोगों को कुत्तों ने काटा, सीएचसी व पीएचसी में नहीं मिले इंजेक्शन
विज्ञापन

पानीपत। शहर की हर कॉलोनी में लावारिस कुत्तों की भरमार है, जो आते जाते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को भी अलग-अलग क्षेत्र में एक बच्ची समेत 10 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इनको गंभीर हालत में नजदीकी पीएचसी व सीएचसी में ले जाया गया, मगर वहां पर रैबीज के इंजेक्शन नहीं मिले। लोगों को मजबूर 20 किलोमीटर दूर पानीपत सिविल अस्पताल में आना पड़ा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ये इंजेक्शन ना होना स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।
नगर निगम ने दो साल से शहर से लावारिस कुत्ते पकड़ने के लिए टेंडर नहीं किए हैं। शहर में लगभग 15 हजार लावारिस कुत्ते हैं। जो रात के वक्त अधिक खतरनाक हो जाते हैं। ये अकसर बच्चों पर झपटते हैं। शुक्रवार को भी लावारिस कुत्तों ने संजय चौक पर 30 वर्षीय उर्मिला पत्नी अजय के पैर पर काट लिया। विनोद पुत्र राजेंद्र को नांगलखेड़ी गांव में गली में कुत्ते ने काट लिया। विनोद अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। अचानक कुत्ते ने पीछे से उसकी पिंडली पर हमला कर दिया। गांव पत्थरगढ़ में अनीता पुत्री नारायण को कुत्तों ने काट लिया। नारायण सिंह उसको खून से लथपथ हालत में समालखा सीएचसी में लेकर गए, मगर वहां रैबिज के इंजेक्शन नहीं मिले। उसको मजबूरन 20 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल लाना पड़ा। 5 वर्षीय विनीता पुत्री ओमप्रकाश निवासी वार्ड 11 घर के बाहर ही कुत्ते ने काट लिया। बच्ची विनिता अपने घर के बाहर ही खेल रही थी। 14 वर्षीय मनीष निवासी राज नगर को दुकान से घर लौटते वक्त रास्ते में कुत्ते ने काट लिया। इनके अलावा चार और मामले ऐसे आए हैं, जब लावारिस कुत्तों के लोग शिकार बने हैं।
विज्ञापन


सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराएंगे इंजेक्शन : सुखबीर
शनिवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में रैबिज के इंजेक्शन उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इंजेक्शन हर स्वास्थ्य केंद्र में होने जरूरी हैं। इस बारे में जल्द अधिकारियों व डॉक्टरों की मीटिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखबीर सिंह, सीएमओ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed