{"_id":"5a92fcff4f1c1bd34b8bacc5","slug":"91519582463-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी को लेकर वार्ड 6 के लोग पहुंचे मेयर के दरबार, सेनेटरी इंस्पेक्टर मेयर से बोले रविवार की तनख्वाह नहीं देती सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी को लेकर वार्ड 6 के लोग पहुंचे मेयर के दरबार, सेनेटरी इंस्पेक्टर मेयर से बोले रविवार की तनख्वाह नहीं देती सरकार
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी को लेकर मेयर के दरबार में लोग पहुंचे, सेनेटरी इंस्पेक्टर मेयर से बोले रविवार की तनख्वाह नहीं देती सरकार
मेयर सुरेश वर्मा ने सेनेटरी इंस्पेक्टर से फोन पर की बात, सेनेटरी इंस्पेक्टर ने मेयर से कहा, सरकार रविवार की तनख्वाह थोड़ी देती है, जो मै अब आऊंगा
गंदगी की समस्य को लेकर महिलाओं और पुरूषों ने एक घंटा 16 मिनट तक पहलवान चौक पर लगाया जाम
फोटो संख्या-1 से 10
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। औद्योगिक नगरी में गंदगी और नगर निगम के अधिकारियों के गुस्से से परेशान होकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। गंदगी के बारे में निगम के अधिकारी न तो लोगों की सुन रहे है और न ही मेयर की। ऐसा की वाकया रविवार को पानीपत में देखने को मिला। जहां वार्ड नंबर 6 में जगह-जगह लगे गंदगी के ढ़ेर व नालियों में भरे गंदे पानी की बदबू से परेशान होकर वार्ड वासियों ने मेयर सुरेश वर्मा के दरबार में जाकर शिकायत की। मेयर वर्मा ने शिकायत सुनकर नगर निगम कमिश्नर को फोन किया। कमिश्नर ने जवाब दिया कि वह तो कहीं गए हुए हैं। इसलिए इस बारे में आप सेनेटरी इंस्पेक्टर को फोन कर लो। मेयर ने सेनेटरी इंस्पेक्टर सुमित हुड्डा को फोन किया और कहा कि वार्ड नंबर-6 के सैकड़ों महिला पुरुष गंदगी की समस्या लेकर उनके दरबार में आए हैं। तो सेनेटरी इंस्पेक्टर ने मेयर को कहा कि सरकार मुझे रविवार की तनख्वाह थोड़ी देती है, जो मैं अभी आऊं, जो भी समस्या है उसे मैं कल को देखूंगा। इससे साफ जाहिर है कि नगर निगम अधिकारी स्वच्छता को लेकर कितने सजग हैं। मेयर ने कहा कि वे सरकार और नगर निगम कमिश्नर को सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत करेंगे। इसके बाद मेयर ने वार्ड वासियों को सोमवार को साफ सफाई कराने का आश्वासन दिया। बता दें इससे पहले वार्ड वासियों ने पहलवान चौक पर शाम करीब 4:10 बजे जाम लगा दिया। करीब एक घंटा 16 मिनट तक लोगों ने जाम लगाकर नगर निगम अधिकारियों व पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में किला पुलिस ने आकर महिलाओं व पुरुषों को समझाया और उन्हें मेयर सुरेश वर्मा से मिलने के लिए उनके ऑफिस वार्ड नंबर सात में ले गए।
बॉक्स
बदबू से परेशान हो चुके हैं वार्डवासी
वार्ड नंबर - 6 निवासी यश गुप्ता, विनय सैनी, आरती गुप्ता, अंजू, रिंकू सैनी, उषा, कमलेश, लीना, सेली शर्मा, संजय सैनी, विनय सैनी आदि ने बताया कि उनके वार्ड में कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं आता। लोगों का कहना है कि सफाई के लिए जब सुपरवाइजर को कहता है तो वह भी बदतमीजी से बात करता है। वार्ड में जगह- जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, नालियों में गंदा पानी भरा हुआ है। वहीं खाली प्लाट तलाब बन गया है। बदबू के कारण वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। नालियों की मरम्मत ने होने से उनके घरों में दरारे भी आने लगी है। क्योंकि नाली का पानी उनके घरों की नीवं में जाने लगा है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी के कारण मच्छर पनप रहे हैं और वार्ड में बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
-------------------------------
बॉक्स
वाहन चालकों के साथ हुई कहासुनी
गंदगी से परेशान होकर महिलाओं ने सड़क पर टाइलें लगाकर व कुर्सी बिछाकर जाम लगा दिया। इस दौरान बाइक चालक वहां से निकलने लगे तो महिलाओं ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। जब वाहन चालक आगे जाने के लिए जबरदस्ती करने लगे तो महिलाओं व पुरुषों की वाहन चालकों के साथ कहासुनी हुई। कई बार तो मारपीट तक की नौबत भी आई। वहीं जाम के कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब सवा घंटा तक जाम लगा रहा। बाद में किला पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया और लोग मेयर के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन
..............................................
वर्जन
गंदगी की समस्या लेकर कमिश्नर के बाद नगर निगम सेनेटरी इंस्पेक्टर सुमित हुड्डा से फोन पर बात हुई तो उसने कहा कि सरकार रविवार की तनख्वाह थोड़ी देती है। वह कल आकर समस्या को देखेगा। इसलिए वार्ड वासियों को सोमवार को साफ-सफाई करवाने व नालियों की रिपेयर करवाने का आश्वासन दिया है और सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर व सरकार को पत्र भी भेजा जाएगा।
-सुरेश वर्मा, मेयर, नगर निगम, पानीपत।