फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हॉली पार्क के शिलान्यास में मेयर-पार्षद को नहीं बुलाया, मेयर बोले-प्रोटोकाल तोड़ा

हॉली पार्क के शिलान्यास में मेयर-पार्षद को नहीं बुलाया, मेयर बोले-प्रोटोकाल तोड़ा

Tue, 28 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
हॉली पार्क के शिलान्यास में मेयर-पार्षद को नहीं बुलाया, मेयर बोले-प्रोटोकाल तोड़ा
हॉली पार्क के शिलान्यास में मेयर-पार्षद को नहीं बुलाया, मेयर बोले-प्रोटोकाल तोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर में शिलान्यास की राजनीति तेज हो गई है। अब ड्रीम प्रोजेक्ट हाली पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य के शिलान्यास पर वाक युद्ध शुरू हो गया है। सोमवार को शहर विधायक रोहिता रेवड़ी ने नारियल तोड़कर कार्य का शिलान्यास किया तो मेयर और वार्ड के पार्षद नजर नहीं आई। बाद में निगम के प्रथम नागरिक मेयर सुरेश वर्मा ने आरोप लगाया कि, उन्हें बुलाया ही नहीं गया, इस तरह अफसरों ने प्रोटोकाल तोड़ा है। वहीं निगम के कमिश्नर का कहना है कि, उन्होंने सबको बुलाया था। इससे पहले नगर निगम क्षेत्र के एक सड़क के निर्माण को लेकर पूर्व मेयर और पार्षद ने आरोप लगाया था कि, इस कार्य का वे शिलान्यास कर चुके थे। विधायक दोबारा इसका शिलान्यास कर रही हैं।
शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने सोमवार को हाली पार्क के करीब 24 करोड़ की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक रोहिता रेवड़ी का शहर के गणमान्य नागरिकों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम के आयुक्त शिवप्रसाद शर्मा, संयुक्त आयुक्त सुमन भानखड़ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक रोहिता रेवड़ी ने कहा कि हाली पार्क शहर का बहुत ही ऐतिहासिक पार्क है, लेकिन पिछले लंबे समय से इसका रख-रखाव सही ढंग से नहीं हो पा रहा था। उन्होंने विधायक बनने से पहले पानीपत शहर की जनता से वायदा किया था कि वे हाली पार्क को सभी सुविधाओं से युक्त आधुनिक पार्क बनवाएंगी और उन्होंने स्वयं इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की। मुख्यमंत्री ने इसको तुरंत स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार ही अब हाली पार्क का करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में पूरा होगा काम
नगर निगम आयुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने बताया कि इसमें पार्क संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और यह कार्य करीब एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाली पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का टेंडर गुरुग्राम की श्री बालाजी कंपनी को दिया गया है। 24 करोड़ में हाली पार्क में स्थापित की जाने वाली सुविधाओं का एक नोटिस बोर्ड जल्द ही हाली पार्क में लगवाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक कटारिया, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद संजीव दहिया, पार्षद हरीश शर्मा, पार्षद सविता रामदेव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता, तहसील कैंप मंडल प्रधान राजू पाहवा, पार्षद तरुण छौकरा, भाजपा कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कपिल बुद्धिराजा, शहरी मंडलाध्यक्ष महेश नांरग, डॉ. सुरेंद्र टूटेजा, यश शर्मा, विपिन चावला, व्यापारी नेता रोशन लाल गुप्ता, हरीश मल्होत्रा, शक्ति सिंह रेवड़ी, अमरजीत कोहली, अतर सिंह रावल, मीना शर्मा, सोनिया गाबा, नवनीत खर्ब, नर सिंह, सर्बजीत सिंह व मनीष अरोड़ा मौजूद रहे।
हाली पार्क का सौंदर्यीकरण शहरवासियों की सबसे बड़ी मांग थी। उन्होंने खुद प्रयास कर इसको अमलीजामा पहनवाया है। किसी के कार्यक्रम में शामिल होना या न होना कोई विषय नहीं है। मैं इस बाबत कुछ बोलना नहीं चाहती।
रोहिता रेवड़ी, विधायक, पानीपत शहरी।
हाली पार्क के नवीनीकरण का शिलान्यास किया गया है। किसी भी कार्यक्रम में मुख्यातिथि एक ही होता है। इसमें शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी मुख्य अतिथि रहीं। नगर निगम की तरफ से सबको निमंत्रण दिया गया था।
शिवप्रसाद शर्मा, कमिश्नर, नगर निगम, पानीपत।
हाली पार्क उसके वार्ड में आता है। किसी भी उद्घाटन या शिलान्यास में संबंधित पार्षद को शामिल होना चाहिए, लेकिन हाली पार्क के शिलान्यास में उसको नहीं बुलाया गया। इन विषयों को कई बार हाउस की बैठक में भी रखा गया है, लेकिन अधिकारी ही अमल नहीं कर रहे हैं।

बृजभूषण धींगड़ा, पार्षद, वार्ड-21
सरकार के विधायक व अधिकारी प्रोटोकोल ही भूल गए हैं। उनके पास हाली पार्क के नवीनीकरण के शिलान्यास की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं रही है। मैं फिर भी शहर के विकास से खुश हूं। मेरा भी शहर का विकास कराने का उद्देश्य है।
सुरेश वर्मा, मेयर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed