फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -प्रशासनिक अधिकारी जनता दरबार की तैयारियों में जुटे

-प्रशासनिक अधिकारी जनता दरबार की तैयारियों में जुटे

Sun, 01 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
-प्रशासनिक अधिकारी जनता दरबार की तैयारियों में जुटे
एसआईटी सीएम के दौरे के बाद पेश करेगी रिपोर्ट
विज्ञापन

-द मिलेनिमय स्कूल में चौथी कक्षा की बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। द मिलेनियम स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार के प्रयास के मामले में गठित एसआईटी सीएम के दो दिवसीय दौरे के बाद ही प्रशासन व सरकार को अपनी रिपोर्ट दे सकेगी। एसआईटी में शामिल सभी अधिकारी सीएम के दो दिन के प्रवास की तैयारियों में लग गए हैं। वहीं पेरेंट्स व स्कूल टीचर अपनी-अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांग रख सकते हैं। दोनों अपने-अपने नजदीकियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगने में लगे हुए हैं।
द मिलेनियम स्कूल प्रबंधन द्वारा शुक्रवार शाम को एसआईटी को स्कूल से संबंधित अपना रिकॉर्ड सौंप दिया गया। एसआईटी प्रभारी ने एक नजर से स्कूल का रिकॉर्ड देखा भी है। जिसमें कुछ कमियां सामने आई हैं। एसआईटी इन कमियों के अलावा प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन को भी ध्यान में रखकर आगामी कार्रवाई करेगी। बता दें कि शहर के मिलेनियम स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मॉडल टाउन निवासी एक छात्रा से स्कूल के वाशरूम में एक कर्मचारी ने दुराचार का प्रयास किया था। पुलिस ने वीरवार देर रात को आरोपी स्वीपर तरुण को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


मिलेनियम स्कूल प्रबंधन ने रिकॉर्ड शाम को सौंपा। स्कूल रिकॉर्ड में कुछ कमियां प्राथमिक दृष्टया ही सामने आ गई हैं। शनिवार को दशहरा ड्यूटी में व्यस्त रहे। जिले में दो व तीन अक्तूबर को मुख्यमंत्री का दो दिन का आवास है। एसआईटी की मुख्यमंत्री के दौरे के बाद रिकॉर्ड का बारीकी से अध्ययन कर प्रशासन व सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत एवं एसआईटी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed