फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   किसान भवन में चल रहे दादा लख्मीचंद कला विकास मंच द्वारा सांग का रहा दूसरा दिन

किसान भवन में चल रहे दादा लख्मीचंद कला विकास मंच द्वारा सांग का रहा दूसरा दिन

Sat, 24 Jun 2017 09:19 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
किसान भवन में चल रहे दादा लख्मीचंद कला विकास मंच द्वारा सांग का रहा दूसरा दिन
सांग कला से जोड़ें युवा पीढ़ी को : रमेश खर्ब
विज्ञापन

फोटो -1 व 2
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दादा लख्मीचंद कला विकास मंच पानीपत और हरियाणा कला परिषद चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय सांग उत्सव का शनिवार को दूसरा दिन रहा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन चौ. रमेश खर्ब ने कहा कि सांग कला से युवा पीढ़ी को जोड़कर ही हरियाणवी संस्कृति का विकास संभव है।

अध्यक्षता करते हुए आरडी कल्याण ने कहा कि सांग उत्सव जैसे आयोजनों से ही युवा वर्ग को अपनी संस्कृति से जोड़कर पाश्चात्य संस्कृति के कुप्रभाव से बचाया जा सका। विशिष्ट अतिथि विदयुल एकेडमी की संचालिका बबली अग्रवाल ने हरियाणवी संस्कृति के बारे में बताया। संस्था के प्रधान आजाद देशवाल और कोषाध्यक्ष हरियाणा शास्त्री ने सभी का स्वागत किया। श्यामलाल एंड पार्टी ने शनिवार को जॉनी चोर के सांग का मंचन किया। जॉनी चोर के किस्से सुनाए। कहा कि पुराने जमाने में चोर सामाजिक भलाई के कार्य भी करते थे। जॉनी चोर ने अदली पठान की कैद से नारमहकदा को छुड़ाकर एक भलाई का काम किया था। उस समय धर्म बहन के घर भात भरा था। जॉनी चोर की कहानियोें को सांग के रूप में पेश किया गया। इस अवसर पर संस्थापक वीरेंद्र शर्मा, जसमेर गौतम, युवा प्रधान प्रवीन शर्मा, कंवर भान, सतबीर डाडोला, जगबीर पहलवान, बिजेंद्र देशवाल, जगबीर देशवाल, मेघराज कौशिक, नरेंद्र गर्ग, मंजू पूरी व ऋतु कौशिक मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed