फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   91 thousand cheated from textile machine trader

Panipat News: टेक्सटाइल मशीन ट्रेडर से ठगे 91 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
91 thousand cheated from textile machine trader
पानीपत। साइबर ठग ने टेक्सटाइल मशीन ट्रेडर से मशीन तमिलनाडु से पानीपत भेजने के नाम पर 91 हजार रुपये की ठगी कर दी। ठग ने ट्रेडर से ट्रांसपोर्टर बनकर बात की थी। मशीन भेजने के नाम पर एडवांस में 91 हजार रुपये भाड़ा मांगा था। टेक्सटाइल मशीन ट्रेडर ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टेक्सटाइल मशीन ट्रेडर सेक्टर 24 निवासी सौरव कंसल ने बताया कि उसने चीन से टेक्सटाइल मशीन मंगवाई थी। यह मशीन तमिलनाडु पोर्ट पर थी। उसने मशीन को पानीपत लाने के लिए ऑनलाइन तमिलनाडु के ट्रांसपोर्टर के बारे में सर्च किया। उसने एक नंबर मिला। उसने इस नंबर पर फोन किया तो सामने वाले ने कहा कि वह पानीपत मशीन भेजने के लिए एडवांस में भाड़ा लेंगे। उसने उनके कहे अनुसार उनके खाते में 91 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने ट्रांसपोर्टर को कई फोन किए लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उसको बाद में पता चला कि ठग ने ट्रांसपोर्टर बनकर उसके साथ ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed