फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   84 complaints came in the solution camp

Panipat News: समाधान शिविर में आईं 84 शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
84 complaints came in the solution camp
पानीपत। जिला मुख्यालय पर जनता समाधान शिविर में शुक्रवार को 84 शिकायत पहुंची। इनमें से मौके पर दस का निपटारा किया गया। प्रशासन ने बाकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।
विज्ञापन

लोग यहां उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। अधिकारियों को उनकी समस्याओं को समझते हुए समाधान करना चाहिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे डेंगू जैसी बीमारी से खुद को बचाएं और अपने आसपास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को साफ सफाई करने के भी आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता समाधान शिविर में किसी भी तरह से आवेदनकर्ताओं को निराश न होने दें। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, एडीसी डॉ. पंकज, एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा, जिला परिषद के सीईओ नरेंद्र पाल मलिक व डीआरओ रणविजय सुल्तानिया मौजूद रहे। सोनिया वासी राजनगर ने जमीन का रिकाॅर्ड न मिलने की अपनी समस्या रखी। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। जगदीश कौर वासी गौतम नगर ने अपने रिहायशी प्लाॅट से बिजली के खंभे को हटाने की मांग की। यशपाल मलिक ने डाकघर के बाहर आमजन के बैठने के लिए लगाए गए बैंच बदलवाने की मांग की। सविता वासी पसीना खुर्द ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने की अपील की।राजपाल वासी मच्छरौली ने राशन कार्ड में नोमिनी बनवाने के लिए प्रार्थना की। महीपाल वासी वार्ड-11 सैनी कालोनी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की। सतीश कुमार वासी डाहर ने विधुर पेंशन बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed