फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   82 beds reserved for dengue patients in the district

Panipat News: जिले में डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए 82 बेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
82 beds reserved for dengue patients in the district
पानीपत। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। सिविल सर्जन ने सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को इसके लिए अलर्ट कर दिया है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मरीजों के लिए बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में 12 बेड व समालखा अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 82 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। कॉलोनियों और गांवों में बुखार से पीड़ित लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार कर जांच की जा रही है। अब तक स्वास्थ्य विभाग की लगभग 150 टीमें इस माह 15 हजार लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार कर चुकी है। इनमें से मलेरिया व डेंगू की दो-दो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस साल अब तक 65 हजार बुखार के रोगियों की स्लाइड तैयार की जा चुकी है। इन स्लाइड की जांच जिला नागरिक अस्पताल, समालखा अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जा रही है।
विज्ञापन

इस साल लार्वा मिलने पर 850 लोगों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इस साल अब तक 5.10 लाख घरों की जांच की गई है। 750 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। अब तक 40 हजार कूलर की जांच की गई। 56 कूलर में लार्वा मिला। 22 हजार टंकी जांची गई। 92 टंकियों में लार्वा मिला। 62 हजार होदियों की जांच की गई। इनमें 59 में डेंगू का लार्वा मिला। अब तक 46 हजार कंटेनर जांचे गए 290 में लार्वा मिला। घरों के बाहर 5550 जगहों पर जांच की गई यहां दो जगह लार्वा मिला। 125222 फ्रिज की जांच की गई। इनमें 45 में डेंगू का लार्वा मिला। अब तक 1292 कबाड़ी की दुकान में लार्वा जांचा गया, लेकिन यहां लार्वा नहीं मिला। विभाग ने अब तक 850 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया है। पिछले पांच साल में जिले में डेंगू के 1194 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


नगर निगम को भी हिदायत
डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। बरसात होते ही डेंगू व मलेरिया का खतरा और अधिक गहरा जाएगा। शहर में खाली पड़े प्लॉटों में पानी जमा होगा। इसमें डेंगू व मलेरिया का लार्वा उत्पन्न होने का भय बना रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने बरसात को देखते हुए डीसी को पत्र लिखकर नगर निगम को अलर्ट पर रहने को कहा है। नगर निगम को खाली प्लॉटों से पानीपत निकालने की हिदायतें दी गई हैं।




वर्जन :



उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीजों के लिए 82 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में 12 बेड का डेंगू वार्ड बनाय गया है। बरसात के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। बरसात के बाद खाली प्लॉटों में पानी जमा होता है। इनमें लार्वा उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है। डीसी को पत्र लिखकर नगर निगम को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed