फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मौसम ने फिर लिया यू-टर्न, छाए बादल बिगड़ा मौसम, आज हो सकती है बारिश

मौसम ने फिर लिया यू-टर्न, छाए बादल बिगड़ा मौसम, आज हो सकती है बारिश

Wed, 20 Feb 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने फिर लिया यू-टर्न, छाए बादल बिगड़ा मौसम, आज हो सकती है बारिश
मौसम ने फिर लिया यू-टर्न, छाए बादल, आज हो सकती है बारिश
विज्ञापन

पानीपत। इस माह मौसम में चले परिवर्तन के दौर के बीच मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न लिया है। सूर्य और बादलों के बीच चल रहा लूका-छिपी का खेल मंगलवार को भी जारी रहा। हालांकि मंगलवार को अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे जिनके बीच से सूर्यदेव ने झांकने का प्रयास भी किया। वहीं बीती रात आसमान में बादल छाने के साथ जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। आसमान में बादल गहराने से एक बार फिर बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग द्वारा भी आगामी दो दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
गेहूं की फसल को मिलेगा फायदा
पानीपत क्षेत्र में अब तक हुई बारिश अथवा बूंदाबांदी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हुई है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी से विशेषकर गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। तेज बारिश अथवा ओलावृष्टि होने की स्थिति में फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

अगले दिनों की मौसम की संभावित स्थिति
तिथि अधि तापमान न्यून तापमान संभावित स्थिति
20 फरवरी 20 14 बारिश
21 फरवरी 24 13 बूंदाबांदी
22 फरवरी 24 11 साफ मौसम
23 फरवरी 22 9 हल्के बादल
24 फरवरी 21 8 साफ मौसम
25 फरवरी 21 9 आंशिक बादल
बुधवार को हो सकती है बारिश : श्याम सिंह
आगामी दो दिनों के दौरान बारिश के आसार बने हुए हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा, नमी की मात्रा 62 प्रतिशत तथा दृश्यता 16 किमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम सिंह, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed