फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   यूपी से हरियाणा में आते रेत से भरे डंपर को माईनिंग विभाग ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

यूपी से हरियाणा में आते रेत से भरे डंपर को माईनिंग विभाग ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Sun, 13 Jan 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
यूपी से हरियाणा में आते रेत से भरे डंपर को माईनिंग विभाग ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
यूपी से हरियाणा में आते रेत से भरे डंपर को माइनिंग विभाग ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

सनौली । यमुना नदी से सटे क्षेत्र के गांवों से रेत तस्करी का धंधा थमने का नाम ही नहीं ले रहा । सनौली यमुना पुल के रास्ते यूपी की ओर से हरियाणा में आते ओवरलोड रेत से भरे डंपर को शनिवार माइनिंग विभाग ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा । पिछले सप्ताह सनौली थाना पुलिस ने दो जेबीसी और 4 डंपरों को रेत तस्करों करते गांव नगला पुरानी यमुना में रेत खनन करते पकड़ा था । कुछ दिन पहले विभाग ने भी एक डंपर यूपी की ओर से यमुना पुल के रास्ते हरियाणा में आते रेत डंपर को पकड़ा था ।
यमुना पुल से एक महीने से पुलिस नाका एसपी द्वारा हटाए जाने पर अब यमुना पुल के रास्ते जोरों पर यूपी से हरियाणा में रेत तस्करी का धंधा चलने लगा हैं । अगर जल्द ही हटाए गए यमुना पुलिस नाका को दोबारा नहीं लगाया गया तो रेत तस्करी के साथ-साथ अन्य अवैध धंधे हथियार तस्करी, शराब आदि नशे तस्करी के धंधा जोरों पर बेरोकटोक चलने लगा हैं ।
विज्ञापन

सनौली रोड़ पर यूपी की ओर से ओवरलोड रेत से भरा एक डंपर सनौली की ओर आ रहा था कि तभी यमुना बार्डर पर खडे माइनिंग विभाग की टीम ने डंपर को रूकवाया और उसके रेत की पर्ची दिखाने को कहा तो डंपर चालक के पास कोई पर्ची नहीं मिली । इस पर माईनिंग विभाग की टीम ने ओवरलोड रेत से भरे डंपर को पकड़ कर सनौली थाना में इंपाउड कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही हैं। इस बारे में सनौली थाना एसएचओ प्र वीन कुमार का कहना है कि यमुना से लगते क्षेत्र में रेत तस्करी नहीं होने दी जाएगी । इस के लिए लगातार पुलिस गश्त कर नजर लगाए हुए हें । रेत तस्करी पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed