{"_id":"5bc8c62ebdec2269b3458e55","slug":"81539884590-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने भैंस चोरी करने का किया प्रयास, ग्रामीणों की आंख खुली तो फायरिंग कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने भैंस चोरी करने का किया प्रयास, ग्रामीणों की आंख खुली तो फायरिंग कर हुए फरार
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने भैंस चोरी करने का किया प्रयास, ग्रामीणों की आंख खुली तो फायरिंग कर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो,
थर्मल। गांवददलाना में चोरों ने पशुबाड़े का ताला तोड़कर भैंस चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने भैंस को पुशबाड़े से बाहर भी निकाल लिया था। जब शोर सुनकर ग्रामीणों की आंख खुली और वो देखने के लिए आगे बढ़े तो चोर फायरिंग कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दो टूक जवाब देते हुए कहा कि अपनी भैंसों का स्वयं ध्यान दिया करो।
चैनसिंह निवासी गांव ददलाना ने बताया कि वह रात को पशुबाड़े में भैंस बाधंकर चलागया था। रात को कुछ लोग पशुबाड़े में घुस गए। चोरों ने भैंस को बाहर निकाल लिया और गाड़ी में चढ़ाने का प्रयास करने लगे तो उसके पड़ोसी जयनारायण की आंखे खुल गई। उसने चोरों को आवाज लगाई तो चोरों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस बारे में बोहली चौंकी इंचार्ज राजपाल मलिक का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। वहां पर गोली का खोल नहीं मिला है। उनको लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।