फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हरियाणा में कच्चे आढतियों को भी मिलेगा कमीशन, सरकार ने लिया फैसला-ग्रोवर

हरियाणा में कच्चे आढतियों को भी मिलेगा कमीशन, सरकार ने लिया फैसला-ग्रोवर

Fri, 23 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में कच्चे आढतियों को भी मिलेगा कमीशन, सरकार ने लिया फैसला-ग्रोवर

विज्ञापन
हरियाणा में कच्चे आढ़तियों को भी मिलेगा कमीशन, सरकार ने लिया फैसला : ग्रोवर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। प्रदेश में सरसों की खरीद पर आढ़तियों को भी आढ़त कमीशन मिलेगा। यह निर्णय आढ़तियों द्वारा की गई मांग पर लिया गया है। इसकी घोषणा प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने वीरवार को पानीपत में एक निजी होटल में आयोजित व्यापारियों की बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए दी। प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे आढ़तियों ने सहकारिता मंत्री के समक्ष उनके द्वारा सरसों की खरीद करने व उस पर आढ़त कमीशन देने की मांग रखी थी।
मंत्री ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार व्यापक स्तर पर हरियाणा सरकार द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है। इसमें हैफेड की मार्केट को-ऑपरेटिव सोसाइटी को तो 2 प्रतिशत कमीशन मिलता है, लेकिन अब सरकार ने आढ़तियों को बड़ी राहत देते हुए 1.25 प्रतिशत कमीशन कच्चे लाइसेंसशुदा आढ़तियों को देने का निर्णय लिया है। हालांकि आढ़तियों ने 1 प्रतिशत कमीशन देने की मांग रखी थी, मगर प्रदेश सरकार ने इसे बढ़ाते हुए 1.25 प्रतिशत देने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 11 जिलों में बनाए गए 32 केंद्रों पर सरसों की खरीद की जा रही है। प्रदेश के किसी भी शहर में आढ़ती या किसान सरसों की खरीद का पर्चेज सेंटर बनाने की मांग करेंगे तो उनकी इस मांग पर गौर किया जाएगा। सहकारिता मंत्री की इस घोषणा के बाद प्रदेशभर से पहुंचे आढ़तियों ने मौके पर ही उनका धन्यवाद किया और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा सरकार 4000 प्रति क्विंटल पर सरसों की खरीद कर रही है। बैठक में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो.
प्रदेश पेज पर ली जा सकती है..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed