{"_id":"5a3c0c654f1c1b5c0c8b477a","slug":"81513884773-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिसंबर तक सील न करने पर मुख्यमंत्री को मामले की जानकारी देने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 दिसंबर तक सील न करने पर मुख्यमंत्री को मामले की जानकारी देने की दी चेतावनी
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मेयर ने एक माल में बने बैंक्वेट हाल को सील करवाने को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पूर्व मेयर एवं वार्ड-11 पार्षद भूपेंद्र सिंह ने हुडा के सेक्टर स्थित एक माल में बने बैंक्वेट हाल को सील करवाने की मांग को लेकर भाजपा जिला प्रधान प्रमोद विज को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बैंक्वेट हाल को आसपास के लोगों के लिए खतरा बताया है।
पूर्व मेयर एवं निगम पार्षद भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जब जिला प्रशासन बैंक्वेट हाल को अवैध और लोगों के जीवन को खतरा मान कर सील करने के आदेश तक दे चुका है, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि कल तक लोगों की सुरक्षा को खतरा मान रहे अधिकारी अब सील करने के नाम पर बहाने तलाश रहे हैं। उन्होंने बताया कि माल पर अभी लगभग 13 करोड़ निगम का टैक्स बकाया है। लेकिन प्रशासन ऐसे लोगों की तरफदारी करने में लगा है। पूर्व मेयर एवं निगम पार्षद भूपेंद्र ने कहा कि अगर प्रशासन अवैध बैंक्वेट हाल को सील नहीं करता है तो वे 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री के सामने प्रशासन द्वारा दिए गए पुख्ता प्रमाणों के साथ हुडा सेक्टरवासियों को साथ लेकर भ्रष्टाचार से पर्दा उठाएंगे।