{"_id":"59a9a4a74f1c1bed278b4cce","slug":"81504289959-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी के बेटे ने लौटाया रुपयो से भरा पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी प्रभारी के बेटे ने लौटाया रुपयो से भरा पर्स
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी प्रभारी के बेटे ने लौटाया रुपयों से भरा पर्स
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बस अड्डा चौकी प्रभारी राजेश कुमार के बेटे ने इमानदारी का परिचय देते हुए सेक्टर-18 मोड़ के पास मिले रुपयों से भरे पर्स को पुलिस को सौंप दिया। जांच करने पर यह पर्स कांग्रेस नेता बुल्ले शाह के ड्राइवर का निकला। पुलिस ने ड्राइवर को चौकी बुलाकर पर्स सौंप दिया।
बस अड्डा चौकी प्रभारी राजेश कुमार का बेटा सेक्टर-18 निवासी अंकित धीमान शुक्रवार सुबह घर से कोचिंग सेंटर के लिए निकला था। वह जब सेक्टर-18 मोड़ के पास पहुंचा तो उसकी नजर सड़क किनारे पड़े पर्स पर गई। उसने पर्स उठाया और जांच की तो पर्स में 21 हजार 200 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और किसी अस्पताल से संबंधित सर्टिफिकेट थे। अंकित पर्स लेकर सीधा बस अड्डा चौकी पहुंचा और अपने पिता बस अड्डा चौकी प्रभारी राजेश कुमार को पर्स मिलने की बात बताते हुए पर्स सौंप दिया। चौकी प्रभारी ने पर्स में लाइसेंस पर लिखे फोन नंबर पर संपर्क कर पूछताछ की। फोन सुनने वाले ने बताया कि उसका नाम सुमेर सिंह है। वह गांव शिमला मौलाना का निवासी है और कांग्रेस नेता बुल्ले शाह की कार पर बतौर चालक कार्यरत है। शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय उसका पर्स गिर गया था। चौकी प्रभारी ने पर्स मिलने की बात कहते हुए उसे चौकी बुलाया। सुमेर सिंह के चौकी पहुंचने पर उसको पर्स सौंप दिया। सुमेर सिंह ने पर्स मिलने पर खुशी जाहिर की और चौकी प्रभारी व उसके बेटे का धन्यवाद किया। इस बारे में बस अड्डा चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-18 मोड़ के पास मिले पर्स को उसके मालिक को चौकी बुलाकर लौटा दिया है।