फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एनडीए के राम और कांग्रेस की मीरा के साथ म्हारा लाल भी राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में

एनडीए के राम और कांग्रेस की मीरा के साथ म्हारा लाल भी राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में

Sun, 25 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
एनडीए के राम और कांग्रेस की मीरा के साथ म्हारा लाल भी राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

समालखा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के रामनाथ कोविंद और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री मीरा कुमार के बीच छिड़ी जंग छिड़ी हुई है। इस जंग में पानीपत के समालखा खंड के गांव खोजकीपुर निवासी पूर्व सैनिक ने भी शामिल होने का एलान कर दिया है। पूर्व सैनिक मदन लाल ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए 28 जून को नामांकन करने का दावा किया है। साथ ही सांसदों से समर्थन मांगा है। उसने कहा कि सांसदों का समर्थन मिलने पर पहली प्रक्रिया पूरी कर सकेगा।

पूर्व सैनिक मदनलाल शनिवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने बताया कि वे राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का फैसला ले चुके हैं। इसके लिए सांसदों और विधायकों से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि सांसद राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनका समर्थन करें तो वे आवेदन करने सकेेंगे। कहा कि राष्ट्रपति देश की तीनों सेनाओं का प्रमुख होते हैं और अगर एक सैनिक इस संवैधानिक पद पर पहुंचता है तो यह देश के लिए गर्व की बात होगी। उन्होंने दावा किया कि वे इस पद पर बैठ जाते हैं तो देश को झुकाने वाला कोई नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed