फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   80.81 percent of forms distributed so far; officials join BLOs in the effort.

Panipat News: अब तक 80.81 फीसदी प्रपत्र बांटे, बीएलओ संग अधिकारी भी जुटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
80.81 percent of forms distributed so far; officials join BLOs in the effort.
पानीपत। विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के दौरान जिले में अब तक 80.81 प्रतिशत प्रपत्र ही बांटे जा सके हैं। अब तक 9,66,687 मतदाताओं में से 7,73,213 प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है। पानीपत शहर में सबसे कम 58.63 प्रतिशत प्रपत्र बांटे गए हैं। इसराना में सबसे अधिक 97.35 प्रतिशत बांटे गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को इसकी समीक्षा की। डीसी ने अधिकारियों प्रपत्र बांटने का कार्य सौ प्रतिशत पूरा न करने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि फील्ड में मुस्तैदी बढ़ाई जाए और रोजाना बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) व सुपरवाइजरों के कार्यों की समीक्षा की जाए। उन्होंने बताया इस कार्य के लिए जिले भर में 912 बीएलओ लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का शुद्धिकरण और नए मतदाताओं के नाम जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। फील्ड स्तर पर काम कर रहे बीएलओ और सुपरवाइजर ही इस पूरे अभियान की रीढ़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को उनके साथ नियमित बैठकें कर आ रही तकनीकी या जमीनी समस्याओं का तुरंत समाधान करना होगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे घर-घर आ रहे बीएलओ का सहयोग करें और समय पर अपने दस्तावेज उपलब्ध कराएं। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल और चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed