फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   8 buses will be run on Haridwar route for the fair

Panipat News: मेले के लिए हरिद्वार मार्ग पर चलाई जाएंगी 8 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
8 buses will be run on Haridwar route for the fair
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। रक्षाबंधन पर रोडवेज डिपो की दोहरी परीक्षा होगी। डिपो ने हरिद्वार में सावन की पूर्णिमा पर लगने वाले मेले के लिए आठ बसों के परमिट लिए हैं। वहीं 13 बस पहले से चल रही हैं।
इन सबके बीच रक्षाबंधन पर आने वाली बहनों को भी स्थानीय मार्गों पर बेहतर सुविधा देनी है। डिपो अधिकारियों ने दोनों जगह बसों की बेहतर व्यवस्था के लिए तैयारी कर दी है। पानीपत डिपाे से हरिद्वार के लिए 13 बसें सामान्य दिनों में जाती हैं। इतनी ही बस प्रदेश के अन्य डिपो से जाती हैं। सावन की पूर्णिमा पर हरिद्वार में मेला लगता है।
विज्ञापन

पानीपत समेत प्रदेशभर से श्रद्धालु इस दिन गंगा स्नान के लिए जाते हैं। रोडवेज डिपो ने इसके लिए वीरवार को पानीपत से हरिद्वार के लिए आठ बसों के परमिट उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड परिवहन से लिए हैं। रोडवेज अब यात्रियों की मांग हाेते ही हरिद्वार के लिए बसों का संचालन शुरू करेगा। इस बार दो एसी बसें हरिद्वार रूट पर लगाई हैं। हरिद्वार मेले के साथ रक्षाबंधन के लिए योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed