{"_id":"6b0832d23a23d6204e0ea11b","slug":"77th-constitution-day-celebrated-at-panipat-refinery-and-petrochemical-complex-panipat-news-c-244-1-pnp1006-168268-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में मनाया 77वां संविधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में मनाया 77वां संविधान दिवस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में वीरवार को 77वां संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में कार्यकारी निदेशक अजय कैला व इंडियन ऑयल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। कार्यक्रम स्थल पर संविधान के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
कार्यकारी निदेशक अजय कैला ने कहा कि यह देश का सर्वोच्च कानून है, जो न केवल राष्ट्र के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करता है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, स्वतंत्रता और समानता की रक्षा भी सुनिश्चित करता है। उन्होंने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक और अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि बाबा साहेब की दृष्टि और विचार आज भी भारत के विकास, सामाजिक न्याय और प्रगति के पथ को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने संविधान से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों से सभी को अवगत कराया और कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।
44