{"_id":"610fdba38ebc3e789c647156","slug":"75-thousand-rupees-cheated-from-the-son-of-retired-deputy-director-of-shupalan-department-panipat-news-knl792646153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुपालन विभाग के रिटायर्ड उप निदेशक के बेटे से ठगे 75 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुपालन विभाग के रिटायर्ड उप निदेशक के बेटे से ठगे 75 हजार रुपये
विज्ञापन
आयुर्वेद दवा का सप्लायर एवं पंचकूला पशुपालन विभाग से रिटायर्ड उप निदेशक के बेटे से ठग ने 75 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने उसके दोस्त का परिचित बनकर संपर्क किया और खाते में रकम जमा कराने के नाम पर ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
सेक्टर-24 निवासी पर्व महाजन ने बताया कि वह तीन वर्ष से आयुर्वेद दवा की सप्लाई करने का काम करता है। उनके पिता पहले असंध में एसडीओ के रूप में कार्यरत थे। प्रमोशन के बाद वह पशुपालन विभाग में उप निदेशक के रूप में पंचकूला में तैनात थे। 30 अप्रैल को वह रिटायर्ड हुए। पर्व ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। ठग ने कहा कि कैसे हो भाई... पहचाना। उसने नहीं कहा तो वह बोला कि जय जी का साथी बोल रहा हूं, अब पहचाना क्या? हां करते ही ठग ने कहा कि उसकी जय से बात हुई थी, लेकिन अब नेटवर्क परेशानी की वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनका गूगल पे नहीं चल रहा है, उसे जय के खाते में रकम जमा करनी थी। जय ने कहा कि पर्व के खाते में ट्रांसफर कर दो। युवक ने पहले खाता कंफर्म करने के लिए गगूल पे का एक बार कोड भेजा। जिसको स्कैन करते ही खाते से 10 रुपये कट गए। इसी बीच फोन पे पर 20 रुपये वापस आ गए। युवक ने फिर उसे एक बार कोड भेजा। जिसको स्कैन करते ही खाते से 25 हजार रुपये कट गए। वहीं 25 हजार रुपये वापस करने का झांसा देकर युवक ने दोबारा कोड भेजा। जिसको स्कैन करते ही खाते से फिर 25 हजार रुपये कट गए। इसी बीच उसने फोन कट कर दिया। इस तरह तीन बार में कुल 75 हजार रुपये ठग लिए।
अब 75 हजार रुपये वापस करने के लिए करता है कॉल
पीड़ित ने कहा कि आरोपी अब भी उसे कॉल कर रहा है। ठग कह रहा है कि वह 75 हजार रुपये वापस कर देगा, लेकिन क्यूआर कोड ही भेजेगा। उसने अपने दोस्त जय को इस बारे में बताया तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। ठग से पुलिसकर्मियों के सामने बातचीत की। नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया, लेकिन कोशिश नाकामयाब रही।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
खास आदमी को भी नहीं पहचान रहे, कहकर ठग ने फंसाया, खाते से निकाले 81200
पानीपत। सेक्टर 13-17 थाना में एक युवक ने ठग के खिलाफ खाते से धोखाधड़ी से 81200 रुपये निकालने की शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-18 निवासी राजेश कुमार ने बताया कि तीन अगस्त को उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया। सामने वाले ने खुद को परिचित बताया। उसने पहचानने से मना किया तो ठग ने कहा कि तुम अपने खास आदमी को भी नहीं पहचान रहे हो। ठग ने कहा कि उसे किसी व्यक्ति से रुपये लेने है, खाता ब्लॉक है, इसलिए वह उनके खाते में रुपये डलवा रहा है। उसने एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करते ही खाते से 25 हजार रुपये कट गए। ठीक इसी प्रकार कुल छह बार लिंक भेजकर आरोपी ने उनके खाते से कुल 81200 रुपये निकाल लिए। संवाद