{"_id":"5ccddbf2bdec22076e31997d","slug":"71556995058-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराना में युवाओं को वोटर सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से समझाया वोट का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसराना में युवाओं को वोटर सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से समझाया वोट का महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। भारत निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मतदान जागरूकता अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना के कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने मतदाता सेल्फी प्वाइंट बनाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने का बीड़ा उठाया है।
प्रदीप मलिक मलिक ने बताया कि उपायुक्त सुमेधा कटारिया के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक मतदान-राष्ट्र की पहचान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत वोटर सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से अपने मत का उपयोग करने के लिए जागरूकता शुरू की है। उन्होंने बताया कि इसराना बाजार में जैन पेट्रोल पंप पर स्टाल लगाकर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करता सेल्फी प्वाइंट बनाया है। जिसे मतदाताओं ने खूब पसंद किया है। कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि वोटर सेल्फी प्वाइंट में मतदान दिवस 12 मई के प्रति मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। वोटर सेल्फी प्वाइंट में अनेक स्लोगन जैसे सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मत मतदाता और मतदान मजबूत राष्ट्र की पहचान, वोट डालकर आएंगे अपना धर्म निभाएंगे के स्लोगन के साथ-साथ जन-जन को समझना है, शत प्रतिशत मतदान कराना है, का संदेश दिया गया है। मलिक ने कहा कि हमें बिना भय, लालच या दबाव में अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। अपनी मनपसंद सरकार को चुनने में भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता को अपनी वोट की ताकत व महत्व को समझना होगा।