{"_id":"5c4767a7bdec2273896348fe","slug":"71548183463-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र में घुसकर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र में घुसकर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख बरामद
पानीपत। सीआईए तीन ने शहर में घर में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह ने एक माह पर गोहाना मोड़ पर एक घर से 25 लाख रुपए की चोरी की थी। इस संबंध में चांदनी बाग थाना पुलिस में केस भी दर्ज है। सीआईए ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सीआईए ने रिमांड के दौरान आरोपियों से 12 लाख रुपए व एक कार भी बरामद की है। सीआईए तीन पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
सीआईए तीन के इंचार्ज छबील सिंह ने बताया कि 11 जनवरी को नवा कोट गुरूद्वारे के पास से तीन युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया था। इन युवकों की पहचान सोनू पुत्र रमेश, मुनीर पुत्र रघबीर सांई कालोनी व दिपांशु उर्फ दिपू निवासी सेक्टर 12 के रूप में हुई। दिपांशू मूल रूप से गोहाना का रहने वाला है। पूछताछ में तीनों ने एक माह पहले गोहाना रोड पर एक मकान से 25 लाख रुपए चोरी की बात कबूल की थी। इनका चौथा साथी तरुण उर्फ सिंगा पुत्र नित्यगोपाल मूल निवासी बंगाल व हाल निवासी ञझा गेट फरार था। पुलिस ने इनको कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया था। अगले दिन चौथे आरोपी तरूण को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तरूण को नौ दिन के रिमांड पर लिया गया व तीन आरोपियों सोनू, मुनीर व तरूण को 17 जनवरी को दोबारा स्त्रत्तेर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से 12 लाख रुपए व चोरी के पैसों से खरीदी गई कार को बरामद कर लिया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।