{"_id":"5b4658514f1c1b0f278b6012","slug":"71531336785-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम एक लाख से अधिक का प्रापर्टी टैक्स न जमा करने वालों पर कसेगी शिकंजा, निगमायुक्त ने बैठक कर तैयार की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम एक लाख से अधिक का प्रापर्टी टैक्स न जमा करने वालों पर कसेगी शिकंजा, निगमायुक्त ने बैठक कर तैयार की रणनीति
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा, प्रॉपर्टी होगी सील
नगर निगम एक लाख से अधिक का प्रापर्टी टैक्स न जमा करने वालों पर करेगा कार्रवाई, निगमायुक्त ने बैठक कर तैयार की रणनीति
- नगर निगम पहले जारी करेगा नोटिस, समय पर भुगतान न करने वालों की प्रापर्टी होगी सील
- शहर में एक लाख 40 हजार प्रापर्टी टैक्स देने वाले लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नगर निगम का प्रापर्टी टैक्स न जमा करने वालों की अब खैर नहीं है। नगर निगम ने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू की है। निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में नोटिस जारी करने के साथ टैक्स न जमा करने वालों की प्रापर्टी सील करने की योजना तैयार की है।
नगर निगम में प्रापर्टी टैक्स नहीं जमा हो पा रहा है। निगमायुक्त ने संयुक्त आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी व टैक्स शाखा के लोगों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान यह तय किया गया कि जो भी नगर निगम के डिफाल्टर हैं। या एक लाख से अधिक के बकायेदार हैं। उनको नोटिस जारी किया जाय। नोटिस जारी करने के एक माह के भीतर टैक्स जमा कराये। जिन लोगों की ओर से टैक्स नहीं जमा किया जाता है उनकी प्रापर्टी सील करें। इन बकायेदारों में व्यवसायिक गतिविधियां चलाने वाले लोगों के साथ फैक्ट्री मालिक भी है। साथ ही इंस्टीट्यूट व शिक्षण संस्थाएं शामिल हैं। नगर निगम पहले चरण में बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करने के बाद दूसरे चरण में अन्य बकायेदारों को नोटिस भेजेगा।
नगर निगम में एक लाख चालीस हजार टैक्स देने वाले लोग है। किन कारणों से लोगों ने टैक्स नहीं दिया है। उन्हें टैक्स जमा करने का नोटिस दिया जाएगा। टैक्स न जमा करने पर नगर निगम एक्ट के तहत उनकी प्रापर्टी सील की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदीप डागर आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।