फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -तहसीलदार ने डीड से पहले डॉक्यूमेंट जांच में पकड़ा था फर्जीवाड़ा

-तहसीलदार ने डीड से पहले डॉक्यूमेंट जांच में पकड़ा था फर्जीवाड़ा

Mon, 05 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
-तहसीलदार ने डीड से पहले डॉक्यूमेंट जांच में पकड़ा था फर्जीवाड़ा
फर्जी ट्रांसफर डीड मामले में सिख समुदाय लामबंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिख समुदाय सुभाष नगर तहसील कैंप गुरुद्वारे की चार सौ गज जमीन की फर्जी तरीके से ट्रांसफर डीड कराने के मामले को लेकर लामबंद हो गए हैं। शहर के प्रमुख आठ गुरुद्वारों की प्रबंधन समिति ने पंचायत में पूरे मामले पर चिंता व्यक्त की और इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं समुदाय के लोगों ने इस पूरे खेल में शामिल बाकी लोगों को भी बेनकाब करने की मांग उठाई। समुदाय के लोग अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे।
सुभाष नगर तहसील कैंप स्थित गुरुद्वारा अकाल मुंगला साहब की प्रबंधन समिति की मांग पर रविवार शाम को जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही के गुरु तेग बहादुर सत्संग भवन में पंचायत बुलाई गई। इसमें शहर के प्रमुख आठ गुरुद्वारों की प्रबंधन समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। सुभाष नगर स्थित गुरुद्वारे की प्रबंधन समिति के प्रधान सुखदेव व सदस्य दलविंद्र सिंह ने पूरे मामले को समुदाय के प्रमुख लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा की करीब चार सौ वर्ग गज जमीन की कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से ट्रांसफर डीड कराई जा रही थी। तहसील में ऐन वक्त पर मामला पकड़ा गया, नहीं तो समाज के लोगों की बदनामी हो जाती। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे के कुछ लोगों का भी पूरे मामले में हाथ है। यह एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजकुमार निवासी वीवर्स कॉलोनी तो एक मोहरा है। इसमें समाज के भी कुछ लोग और भूमाफिया शामिल हैं। इनको समाज के सामने लेकर आना चाहिए। गुरुद्वारे में इस विषय को लेकर करीब दो घंटे तक पंचायत चली। इस मौके पर भाई लालो गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह, संतोष सिंह, श्री गुरुनानक गुरुद्वारा रामनगर तहसील कैंप के प्रधान मंजीत सिंह व पूर्ण सिंह, गुरुद्वारा पहली पातशाही के प्रधान सुखदेव सिंह, हरविंद्र सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन के उप प्रधान परमजीत सिंह, हरभजन सिंह, गुरुद्वारा कच्चा कैंप के प्रधान मस्तान सिंह, अमरीक सिंह, सुखमणी साहब सेवा सोसाइटी से हरजीत सिंह, जगजीत सिंह बग्गा, नरायण सिंह, गुरुद्वारा भाई नरेयण सिंह से गुरबक्ख सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाज के कई प्रमुख लोगों के नाम सामने
गुरुद्वारा की ट्रांसफर डीड मामले में सिख समुदाय के कई प्रमुख लोगों के नाम सामने आए हैं। वहीं शहर के भी प्रमुख लोगों के नाम गिनवाए गए हैं। एक अपुष्ट सूत्र की मानें तो इनमें एक पार्षद का भी नाम सामने आया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन व पुलिस इस मामले की बारीकी के साथ जांच करें तो बड़ा खुलासा हो सकता है। वे इसको लेकर सोमवार को डीसी व एसपी से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
विदित है कि पानीपत तहसील में वीरवार को राजकुमार निवासी वीवर्स कॉलोनी तहसील में आंतरण पत्र पंजीकृत कराते हुए पकड़ा था। तहसीलदार ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी थी। तहसीलदार के अनुसार राजकुमार अपने दस्तावेजों राकेश निवासी तहसील कैंप बना हुआ था। उसके आधार कार्ड व अंगूठों के निशान का मिलान कराया तो किसी का भी मिलान नहीं हो पाया। वह तहसील कैंप प्रकाश नगर स्थित 395 गज के प्लॉट को राकेश के लड़के अंकित मित्तल के नाम पंजीकृत कराने की कह रहा था और दस्तावेज में लिखा हुआ था। उसके साथ गवाह मॉडल टाउन निवासी गुरमीत था। बताया जा रहा है कि मामला पकड़ में आते ही गवाह गुरमीत व प्लॉट डीड कराने वाला अंकित मित्तल फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

---
पुलिस ने फर्जी तरीके से ट्रांसफर डीड कराने के आरोपी राजकुमार को एक दिन के रिमांड में पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में दूसरे आरोपियों से भी जल्द ही पूछताछ करेगी। पुलिस इस मामले में किसी को भी नहीं छोड़ेगी।
- अमित कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed