फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -शिव नगर स्थित एक्सपोर्ट फैक्ट्री में शनिवार शाम को लगी थी आग

-शिव नगर स्थित एक्सपोर्ट फैक्ट्री में शनिवार शाम को लगी थी आग

Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
-शिव नगर स्थित एक्सपोर्ट फैक्ट्री में शनिवार शाम को लगी थी आग
एक्सपोर्ट फैक्ट्री में दो श्रमिकों के दबे होने की आशंका, परिजनों ने लगाया था जाम
विज्ञापन

फोटो-31 से 33
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शिवनगर स्थित भगवती एक्सपोर्ट में संदिग्ध रूप से दबे दो श्रमिकों को तलाशने में नाकाम पुलिस और प्रशासन की ढील पर भड़के परिजनों ने रविवार को जीटी पर जाम लगा दिया तो अब पुलिस ने दोनों श्रमिकों के एक महिला समेत पांच परिजनों को नामजद कर करीब 80 लोगों पर नेशनल हाईवे जाम करने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं प्रशासन ठेकेदार की मदद से दसवें दिन भी दोनों श्रमिकों का सुराग नहीं लगा पाया। डॉग स्क्वाड तीसरी बार फिर से फेल हो गया। ठेकेदार भी अब तक 40 प्रतिशत की मलबा उठा पाया है।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने शिवनगर स्थित भगवती एक्सपोर्ट के मामले में जीटी रोड पर जाम लगाने वाले परिजनों पर मामला दर्ज कर लिया है। ईएएसआई जसबीर ने बताया कि वह थाना चांदनी बाग में एसए के पद पर तैनात है। सोनू निवासी रामपुर जिला बदायूं, यूपी व प्रवीण उर्फ नंदू निवासी दोला खेड़ी शामली यूपी की भगवती एक्सपोर्ट में दबे होने की आशंका है। किशनपुरा चौकी पुलिस में मामला दर्ज है। उसको सूचना मिली कि लापता दोनों युवकों के परिजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और उक्त लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की सुनवाई नहीं की। इसमें 50-60 पुरुष व 15-20 महिलाएं शामिल थीं। इनमें विनोद पाल निवासी सेक्टर-18, सुनील निवासी नूरवाला, विकास, अहमद खान, सुरेशो उर्फ उषा निवासी राजनगर भी भीड़ में शामिल थे। थाना चांदनी बाग पुलिस ने एक महिला समेत पांचों को नामजद कर कई अन्य पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दसवें दिन प्रशासन को नहीं मिला कुछ
प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में ठेकेदार अमित राणा ने सोमवार को दसवें दिन मलबा उठाने व बचाव कार्य जारी रखा। सोमवार दोपहर बाद डॉग स्क्वाड भी बुलाया गया। डॉग स्क्वाड ने करीब 20 मिनट में दो बार पूरी फैक्ट्री का राउंड लगाया, लेकिन इस दौरान कुछ भी नहीं मिला। वहीं फैक्ट्री में एक की मशीन के अंदर जाने का रास्ता है। अब तक 40 प्रतिशत मलबा निकाला जा सका है। परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
विदित है कि शिवनगर स्थित भगवती एक्सपोर्ट फैक्ट्री में शनिवार 30 दिसंबर की शाम को आग लग गई थी। दमकलकर्मियों ने पूरी रात व अगले दिन रविवार को पूरा दिन आग पर काबू पाया। आग लगने से दो मंजिला फैक्ट्री का अधिकतर हिस्सा गिर गया था। इसमें श्रमिक सोनू पाठक निवासी रायपुर बदायूं यूपी हाल निवासी जगदीश नगर व नंदू निवासी दुल्हा खेड़ी शामली यूपी हाल निवासी डाबर कॉलोनी का सुराग नहीं लगा। परिजनों ने बताया कि दोनों प्रथम तल पर फोर नीडल मशीन चलाते थे। कुछ श्रमिकों की बातों पर यकीन करें तो वे फैक्ट्री के गोदाम के हिस्से में देखे गए थे, लेकिन उसके बाद दिखाई नहीं दिए। इस हिसाब से उनका बच पाना मुश्किल है। सोनू पाठक की मां ओमपति व भाई रिंकू ने बताया कि उनकी सांसे अटकी हुई हैं। प्रशासन मलबा हटाने में देरी कर रहा है।

-------
शिवनगर स्थित भगवती एक्सपोर्ट फैक्ट्री में मलबा हटाने का काम चल रहा है। परिजनों ने रविवार को जीटी रोड जाम कर दिया था। जो गैर कानूनी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला समेत पांच लोगों को नामजद कर करीब 80 लोगों पर नेशनल हाईवे जाम करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed