फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कृषि विज्ञान केंद्र उझा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने लगाया एक दिवसीय शिविर

कृषि विज्ञान केंद्र उझा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने लगाया एक दिवसीय शिविर

Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र उझा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने लगाया एक दिवसीय शिविर
किसानों को बताये कैसे पाए गन्ने का बेहतर उत्पादन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। कृषि विज्ञान केंद्र उझा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पानीपत द्वारा किसानों के लिए एक दिवसीय शिविर लगाया गया। जिसमें जिले के 150 से अधिक गन्ना उत्पादक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान करनाल से डॉ. समर सिंह ने शिरकत की। डॉ. समर सिंह ने बताया कि गन्ना की उत्पादकता को बढ़ाने की काफी संभावनाएं है। इसके लिए जरूरी है कि किसान गन्ने की वैज्ञानिक तरीके से खेती करें। उन्होंने बताया कि यहां पर गन्ने की काफी अच्छी-अच्छी किस्में है। लेकिन किस्म को एक निश्चित अनुपात में बोए। चूंकि किसी भी एक किस्म का अधिक गन्ना बोने पर उसमें कई बीमारिया व कीड़ों की समस्या पैदा हो जाती है। कृषि विज्ञान केंद्र इंचार्ज डॉ. राजबीर गर्ग ने किसानों को बैड प्लाटिंग से गन्ना बोने का सुझाव दिया। उन्होंने गन्ना के सहफसलीकरण का भी सुझाव दिया और गन्ने के साथ दूसरे फसलों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. माहसिंह, डॉ. राकेश मेहरा, डॉ. हरीराम मलिक, डॉ. जोगिंद्र सिंह, डॉ. विनयकांत, डॉ. सतीश कुमार व डॉ. संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed