फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -उरलाना कलां ग्राम पंचायत ढाई एकड़ जमीन देने का भी फैसला लिया

-उरलाना कलां ग्राम पंचायत ढाई एकड़ जमीन देने का भी फैसला लिया

Fri, 10 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
-उरलाना कलां ग्राम पंचायत ढाई एकड़ जमीन देने का भी फैसला लिया
मतलौडा। उरलाना कलां में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खोलने के लिए उरलाना कला, उरलाना खुर्द, दरियापुर व डूमियाना ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास कर स्वास्थ मंत्री अनिल विज को भेजा है। इतना ही नहीं उरलाना कलां पंचायत ने पीएचसी खोलने के लिए ढाई एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव भी भेजा है। उरलाना कलां सरपंच कृष्ण, दरियापुर सरपंच रामफल व डूमियाना सरपंच प्रवीण कुमार ने बताया कि 17 हजार की आबादी वाले उरलाना कलां गांव के आसपास कई गांवों के लोगों व महिलाओं को इलाज के 17 किलोमीटर दूर अहर या सफीदों व पानीपत जाना पड़ता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव उरलाना में पीएचसी खोलने के लिए पंचायत द्वारा ढाई एकड़ जमीन स्वास्थ विभाग को दी है। उन्होंने कहा कि गांव में पीएचसी खोलने के लिए परिवहन, आवास एवं कारावास मंत्री कृष्णलाल पंवार व स्वास्थ मंत्री अनिल विज से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed