{"_id":"599867784f1c1bd9138b4bbb","slug":"71503160184-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलारजंग गेट सिंगला मार्केट स्थित एक दुकान से करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलारजंग गेट सिंगला मार्केट स्थित एक दुकान से करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो -7 व 8
दुकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
- थाना शहर व बस स्टैंड चौकी से करीब 300 मीटर दूरी पर दुकान के ताले तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
सेवा, सुरक्षा, सहयोग का नारा देने वाली पुलिस लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों को नहीं रोक पा रही है। चोर रोजाना कहीं न कहीं पर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस केस दर्ज कर बस लकीर पीटने का काम कर रही है।
कई मामलों में सीसीटीवी कैमरों में चोरों की तस्वीर कैद होने के बाद भी पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच पाए। अगस्त माह में अब तक चोरी की 20 वारदात हो चुकी हैं। इनमें से एक भी चोरी का खुलासा नहीं किया जा सका है। शुक्रवार रात को भी थाना शहर व बस स्टैंड चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान को निशाना बनाते हुए चोर करीब एक लाख रुपये कीमत का रसोई का सामान चोरी कर ले गए। दुकान में हुई चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं लगातार बढ़ती चोरियों और पुलिस की कार्यप्रणाली को देखते हुए लोगों में रोष बना हुआ है।
थाना शहर व बस अड्डा चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर शुक्रवार रात सलारजंग गेट सिंगला मार्केट स्थित सतगुरु किचन वेयर को निशाना बनाते हुए चोर दुकान से करीब एक लाख रुपये के रसोई का सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने सामान की जांच की तो पाया कि चोरों ने उसे करीब एक लाख रुपये की चपत लगाई है। दुकान में हुई चोरी की शिकायत उसने पुलिस को दी। चोरी की सूचना पर पहुंची बस अड्डा चौकी पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर
दुकान मालिक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि शुक्रवार थरात को चोर उसकी दुकान में छत के रास्ते से दाखिल हुए। चोरों ने ऊपर लगे गेट का कुंडा तोड़ा और दुकान में आराम से करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी किया और फरार हो गए।
फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाना शहर पुलिस का कहना है कि सिंगला मार्केट स्थित दुकान में हुई चोरी का पता लगाने के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ताकि बदमाशों का पता लगाया जा सके। वहीं लोगों का कहना है कि पिछले दिनों शहर में हुई चोरी की वारदातों में चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। उसके बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई।
रात को पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
दुकानदारों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। चोर हर रोज कहीं न कहीं चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों को पकडने में पुलिस भी नामाक साबित हो रही है। चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए दुकानदारों ने क्षेत्र में रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
एक सप्ताह में हुई चोरियां
केस-1
दो स्थानों से हजारों की नकदी व सामान चोरी
17 अगस्त की रात को चोरों ने बरसत रोड स्थित हरियाणा मार्बल कार्यालय से एक एलसीडी, एक बैट्री व पांच हजार रुपये नकदी चोरी कर ली थी। वहीं इसी रात चोर देवी मूर्ति कॉलोनी स्थित आरती नर्सिंग होम से चार हजार रुपये की नकदी, एक आईफोन व एक अन्य फोन चोरी कर ले गए थे। दोनों ही मामलों की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
केस-2
कार्यालय से सामान चोरी
16 अगस्त की रात चोर सेक्टर 13/17 स्थित कार्यालय को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये कीमती सामान चोरी कर ले गए। कार्यालय मालिक सेक्टर-18 निवासी जयपाल ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर उसके कार्यालय का ताला तोडक़र दो लैपटॉप, एक पॉवर बैंक व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
केस-3
दो फैक्ट्रियों को बनाया निशाना
14 अगस्त की रात चोर बिचपड़ी चौक और सेक्टर-29 स्थित फैक्ट्री से हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। बिचपड़ी चौक स्थित फैक्ट्री मालिक अंसल निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुबह फैक्ट्री में पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर फैक्ट्री से मोबाइल फोन, एक डीवीडी व तीन पैन ड्राइव चोरी कर ले गए। वहीं सेक्टर-29 फैक्टरी मालिक सेक्टर-11 निवासी राजीव कुमार ने चोर फैक्ट्री का ताला तोड़कर एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर सैट, एक कैमरा, दो मोबाइल व दो बैट्री चोरी कर ले गए। दोनों स्थानों पर हुई चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस अभी तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है।
केस-4
सुरंग बनाकर चोरभी का प्रयास
16 अगस्त की रात को बापौली स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से कैश चोरी करने की नीयत से सुरंग बनाने का प्रयास किया, लेकिन योजना में कामयाब नहीं हो पाए थे। बैंक मैनेजर मुकेश खन्ना ने बापौली थाना पुलिस को दी शिकायत मेें बताया था कि वीरवार सुबह जब उन्होंने बैंक खोला तो पड़ोसी सुरेंद्र कटारिया ने बताया कि उनकी दुकान में चोरों ने रात को फर्श की खुदाई की हुई। जिससे लगता है कि चोर दुकान से सुरंग बनाकर बैंक तक पहुंचना चाहते थे, लेकिन सुरंग नहीं खोद पाए। सुरंग बनाकर बैंक में चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आने के तीन दिन बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
वर्जन
सिंगला मार्केट स्थित दुकान में चोरी करने के मामले में दुकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पहले हुई चोरियों की भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस क्षेत्र में रात के समय भी गश्त करती है।
- सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विष्णु-जगमहेंद्र