{"_id":"596d09d44f1c1b1e518b4818","slug":"71500318164-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-अलीपुर से ट्रक में बाजरा लेकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-अलीपुर से ट्रक में बाजरा लेकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे दोनों
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉले की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, परिचालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर के पास ट्रक और ट्रॉले की टक्कर में ट्रक चालक मौत हो गई। हादसे में ट्रक क्लीनर गंभीर रूप से घायल है। गन्नौर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल पानीपत में शवगृह में शव को रखवा दिया है। पुलिस परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
गांव राया, मथुरा, यूपी निवासी पदम सिंह (23) ट्रक चालक था। पदम सिंह रविवार सुबह अलीगढ़ से ट्रक में बाजरा लोड कर कुरुक्षेत्र के लिए निकला था। उसके साथ क्लीनर मथुरा निवासी रोहताश भी था। दोनों सोमवार सुबह जीटी रोड पर गन्नौर के पास फ्लाईओवर से नीचे उतर रहे थे, तभी ट्रक की टक्कर ट्रॉले से हो गई। हादसे में ट्रक चालक व परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पानीपत सिवाह के पास जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चालक पदम सिंह को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक की मौत की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मथुरा से पानीपत के लिए रवाना हो गए थे। बताया जा रहा है कि पदम सिंह अविवाहित था और पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। गन्नौर थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।