फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   650 meter road of Model Town will be beautified, work started

Panipat News: मॉडल टाउन की 650 मीटर सड़क का होगा सुंदरीकरण, काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
650 meter road of Model Town will be beautified, work started
पानीपत। वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आने वाले और शहर के पॉर्श एरिया में से एक मॉडल टाउन के सुंदरीकरण के लिए निगम ने शुरुआत कर दी है। मॉडल टाउन में श्रीराम शरणम चौक से ईजी डे तक निगम सड़क के सुंदरीकरण किया जाएगा। इस पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 1.80 करोड़ से 650 मीटर लंबी इस सड़क को कंक्रीट से बनाया जाएगा। वहीं, करीब 30 लाख से इस सड़क पर 30 डेकोरेटिव पोल और 60 फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। 80 फुट चौड़े रोड के दोनों ओर करीब 15-15 फुट की ग्रीन बेल्ट छोड़ी जाएगी। निगम ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इसमें रंग बिरंगी टाइलें बिछेंगी। करीब 22-22 फुट की दो सड़कों के बीच में पांच फुट का डिवाइडर बनेगा। इस पर पेड़ पौधे और लाइटिंग का काम कराया जाएगा। ये प्रोजेक्ट निगम सितंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ये शहरी विधायक प्रमोद विज का ड्रीम प्रोजेक्ट है। विज ने इस प्रोजेक्ट की रूप रेखा तैयार कराई और सरकार से इसका बजट भी पास कराया। जिस पर अब निगम ने काम शुरू करवा दिया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में आठ मरला चौक से आठ मरला कॉलोनी की ओर फुटपाथ पर बनी लाइटों को भी बदला जाएगा। यहां करीब सात लाइटों को बदला जाएगा। इसके अलावा करीब 23 लाइटों को रामशरणम से लेकर ईजी डे तक बदला जाएगा। इसके लिए निगम ने 29.65 लाख रुपये का बजट बनाया है। ये लाइटें रोड के बीचों बीच फुटपाथ पर लगेंगी। अधिकारियों का कहना है कि बीच में सड़क, डिवाइडर पर हरियाली के बाद सड़क के दोनों ओर घरों और सड़क के बीच वाली बची 15-15 फुट जगह में से एक ओर सीवर लाइन है तो दूसरी ओर स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जिससे इस सड़क पर कभी पानी जमा नहीं हो सकेगा। इसी जमीन पर निगम रंग बिरंगी ब्लॉक टाइलें लगवाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि ये सड़क विधायक आदर्श ग्राम नगर योजना के तहत बन रही है। जिसमें एक साल में विधायक को अधिकतम दो करोड़ विकास के लिए मिलते हैं। इसमें शर्त है कि पांच प्रतिशत फंड रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पौधरोपण आदि के लिए खर्च करना होता है। यानी बाकी 1.90 करोड़ रुपये रोड के लिए लगाया गया है। इसके अलावा 32 लाख का फंड स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन और रंग बिरंगी टाइलों पर खर्च होगा। बाकी करीब 30 लाख डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटाें पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
मॉडल टाउन की मुख्य सड़क के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है। इसमें सड़क निर्माण के साथ डिवाइडर, हरियाली, फैंसी लाइटों को लगवाया जाएगा। इस पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही इसे शहर के लोगों को समर्पित किया जाएगा।
प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed