{"_id":"65a9b317ca75bc0d7709d806","slug":"630-lakh-cheated-on-the-pretext-of-commission-in-online-company-panipat-news-c-244-1-pnp1003-12439-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑनलाइन कंपनी में कमीशन का झांसा देकर ठगे 6.30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑनलाइन कंपनी में कमीशन का झांसा देकर ठगे 6.30 लाख
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। स्टोबेरी रियलटी रिव्यू ऑनलाइन कंपनी का रिव्यू करने पर कमीशन देने का झांसा देकर ठगों ने आजाद नगर निवासी व्यक्ति को झांसे में ले लिया। एक बार व्यक्ति को 830 रुपये कमिशन दिया। फिर नकदी जमा कराने पर मोटा कमिशन देने का झांसा देकर उससे 6.30 लाख रुपये की ठगी कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आजाद नगर निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि तीन दिसंबर को उसके टेलीग्राम अकाउंट पर ज्योति गुप्ता 153 आईडी से संदेश आया था। उसने बताया कि उनकी कंपनी स्टोबेरी रियलटी रिव्यू ऑनलाइन करने पर कमीशन देती है। इसके लिए उन्हें उनकी कंपनी में अकाउंट खुलवाना पड़ेगा। संदेश भेजने वाले उसके मोबाइल नंबर पर एक अकाउंट खोल दिया। फिर उसके पास एक लिंग भेजा गया। उसने लिंक पर क्लिक किया तो सोटेबेरी रियलटी रिव्यू पेज खुल गया। उसने रिव्यू दिया तो उसके खाते में 830 रुपये आ गए। इसके बाद उसने अपने पीएनबी वाले खाते को स्टोबेरी अकाउंट में अपडेट कर दिया। मैनें स्टोबेरी खाते से पीएनबी में 830 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद चार जनवरी को उसके पास फिर संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने स्टोबेरी रियलटी रिव्यू करने को कहा। वो उसकी बातों में आया। फिर उसको अच्छा कमीशन देने के लिए उसको झांसे में ले लिया और उससे 630916 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। फिर उसने कॉल की तो उसको कमिशन देने से मना कर दिया। साइबर ठगों ने उनको झांसे में लेकर उससे लाखों की ठगी की है।