फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   62.50 lakh given to 25 inter-caste couples.

Panipat News: अंतरजातीय विवाह करने वालों 25 जोड़ों को दिए 62.50 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
62.50 lakh given to 25 inter-caste couples.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बुधवार को जिला सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामाजिक अंतरजातीय समरसता योजना के तहत पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 25 नवविवाहित जोड़ों को 62.50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की एफडी वितरित की। योजना के तहत कुछ राशि जोड़ों के खातों में भी जमा कराई गई।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि समाज में जात-पात की दीवारों को कमजोर करने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में ऐसी योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अंतरजातीय विवाह केवल दो व्यक्तियों का वैवाहिक बंधन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, समानता और समरसता का संदेश भी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ,एसडीएम इसराना नवदीप नैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपाल हुड्डा और निरीक्षक विनोद उपस्थित रहे।

80 लोगों की समस्याएं सुनीं
पानीपत। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बुधवार को जिला सचिवालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं का तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने को कहा। इसके बाद उन्होंने सेक्टर 13-17 स्थित भाजपा कार्यालय श्याम कमल में जनता दरबार लगाकर करीब 80 लोगों की व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं सुनीं। उन्होंने त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed