फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पानीपत के सात गांवों में नहीं है एक भी कनेक्टिड डिफॉल्टर उपभोक्ता, बिजली निगम ने सम्मानित करने के लिए किया चिन्हित, सातों गांव आ

पानीपत के सात गांवों में नहीं है एक भी कनेक्टिड डिफॉल्टर उपभोक्ता, बिजली निगम ने सम्मानित करने के लिए किया चिन्हित, सातों गांव आ

Sun, 20 Jan 2019 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पानीपत के सात गांवों में नहीं है एक भी कनेक्टिड डिफॉल्टर उपभोक्ता, बिजली निगम ने सम्मानित करने के लिए किया चिन्हित, सातों गांव आ
पानीपत के इन सात गांवों में नहीं है एक भी डिफॉल्टर उपभोक्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिले में सात गांव ऐसे भी है जिनमें एक भी कनेक्टिड उपभोक्ता बकायेदार नहीं है। ये सभी सात गांव सनौली खंड के अंदर आते हैं। बिजली निगम ने इन गांवों को सम्मानित करने के लिए चिन्हित किया है। इनमें से 6 वो गांव है जो पानीपत बिल निपटान स्कीम लांच होने के बाद डिफॉल्टर सूची से बहार आए है। वहीं एक गांव ऐसा है जो पहले से ही बिजली निगम का बकाएदार नहीं था। गांव बहरामपुर, मतरौली, रमाल, घढ़ी भलौर, घढ़ी नवादा, तहारपुर व ताजपुर की पंचायतों को बिजली निगम ने चिन्हित किया है। इनमें ताजपुर, तहारपुर, घढ़ी नवादा, घढ़ी भलौर ऐसे गांव हैं जिन पर 30 जून तक आठ लाख रुपये बकाया थे लेकिन बिल निपटान स्कीम में सभी कनेक्टिड उपभोक्ताओं ने अपनी बकाया राशी जमा करवा दी, जिस कारण वो सभी गांव मुख्य धारा में आ गए। वहीं रमाल और मतरौली पर भी 5.90 लाख रुपये बकाया थे, जिन्होंने बिल निपटान स्कीम का फायदा उठाते हुए पूरी बकाया राशि जमा करवा दी। वहीं छाजपुर सब डिवीजन का एक गांव बहरामपुर ऐसा भी है जिसके सभी कनेक्टिड उपभोक्ता समय पर बिल भरते हैं। बहरामपुर गांव में किसी भी उपभोक्ता पर बिजली निगम का कोई रुपया बकाया नहीं है। जिस कारण बिजली निगम ने इन गांवों की पंचायतों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि बिजली निगम पिछले कईं माह से सभी उपभोक्ताओं को मुख्यधारा में लाने का प्रयाश कर रहा है। निगम ने अक्तूबर माह में स्कीम लांच की थी, जिसके बाद 71 प्रतिशत उपभोक्ता मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। इन गांवों का चयन भी लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए ही किया है। जिनको जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed