फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आपसी रंजिश में विधवा महिला के साथ मारपीट कर लूटे जेवरात

आपसी रंजिश में विधवा महिला के साथ मारपीट कर लूटे जेवरात

Sun, 30 Dec 2018 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
आपसी रंजिश में विधवा महिला के साथ मारपीट कर लूटे जेवरात
आपसी रंजिश में विधवा महिला के साथ मारपीट कर लूटे जेवरात
विज्ञापन

पानीपत। उरलाना कलां गांव में एक विधवा महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों का आपसी रंजिश के चलते विवाद हो गया। आरोपियों ने शुक्रवार को महिला पर हमला कर जेवरात लूट लिये। उरलाना चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उरलाना कलां निवासी रानी देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने वीरवार रात को उसके और उसके बच्चों के साथ झगड़ा किया था। शुक्रवार सुबह वह बेटे मिंटू, बहन बीरमती के साथ सरपंच के घर जा रही थी तो इसी दौरान गांव का ही ईश्वर उन्हें खरी-खोटी कहने लगा। महिलाओं ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके ऊपर ईंट बरसानी शुरू कर दी। जिसकी सूचना महिला ने पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों के लौटने पर महिला अपने भाइयों संग चौकी चली गई। पीछे से आरोपी ईश्वर, उसके बेटे संदीप, कुलदीप और अजय, आशीष, राजेंद्र ने 8-10 अन्य लोगों संग उनके घर के शीशे तोड़ गए। दोपहर तीन बजे महिला घर लौटी तो राहुल, मिंटू, सुभाष, बलवान और पाले ने उसके ऊपर हमला कर उसे चोटिल कर दिया। झगड़े के दौरान आरोपी उसकी 12 तोले की चांदी की पाजेब, दो सोने के जोई तोड़कर ले गए। पुलिस ने 7 विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केश दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed