{"_id":"5b05bde84f1c1bd6408b73b6","slug":"61527102952-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क निर्माण कार्य की जगह को लेकर दो समुदाय में मारपीट, विवाद गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क निर्माण कार्य की जगह को लेकर दो समुदाय में मारपीट, विवाद गहराया
Updated Thu, 24 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 22 से 24
------
पार्क की जमीन को लेकर दो समुदायों में मारपीट
38 वर्ष पहले बना था पार्क, अब सुधारीकरण का हो रहा था कार्य
दोनों पक्षों को 28 मई तक पार्क में न जाने के एसडीएम ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
संजय पार्क बापौली में जिला प्रशासन एडीसी व पंचायत द्वारा पार्क का सुधारीकरण कर पार्क निर्माण कार्य की जगह को लेकर दो समुदाय में मारपीट होने पर विवाद गहरा गया हैं। दो समुदाय में विवाद बढ़ता देख डीएसपी समालखा नरेश अहलावत, डीएसपी जगदीप दूहन सहित कई थानों से भारी पुलिस बल मौंके पर पहुंची है। दोनों समुदाय को पार्क से बाहर कर इसके लिए एसडीएम समालखा के पास भेजा। वही संजय पार्क विवाद बढ़ता देख पुलिस गश्त लगाई गई हैं।
गांव बापौली में करीब 38 वर्ष पूर्व 32 कनाल भूमि पर संजय पार्क बनाया गया था। इस पार्क की जगह के साथ लगती करीब 19 कनाल 14 मरले जगह वक्फ बोर्ड की थी जिस पर पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया कि पार्क की जगह के साथ लगती वक्फ बोर्ड की जगह बदल कर इसके बदले में करीब ढाई एकड़ जगह गांव से बाहर दे दी गई। पंचायत में दोनों समुदाय में समझौता हो गया और पंचायत ने संजय पार्क का निर्माण कराया। इसके बाद अब पिछले करीब दस महीने से संजय पार्क का सुधारीकरण पूर्व एडीसी राजीव मेहता ने पंचायतीराज विभाग व पंचायत से मिल कर इस पार्क में निर्माण कार्य शुरू कराया। पार्क में नरेगा से मिट्टी की भरत कराया और चहारदीवारी कराई और अब पार्क में गली बनाई जा रही थी। पार्क में निर्माण कार्य को बुधवार को सुबह जेसीबी मशीन को मुस्लिम समुदाय के अफसर वदीना ने काफी लोगों के साथ पार्क में पहुंचे और मशीन को रूकवा दिया। इस पर पार्क का निर्माण रूकवाने पर महिला सरपंच डिंपल के पति शिवकुमार भी पंचायत सदस्यों व गांव के मौजिज लोगों सहित मौके पर पहुंचे तो दोनो समुदाय में विवाद बढ़ गया और आपस में मारपीट हो गई।
मारपीट होने पर सरपंच पति शिवकुमार ने इसकी सुचना बापौली थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि विवाद गहराया हुआ हैं। पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी समालखा नरेश अहलावत, डीएसपी जगदीप दूहन सहित कई थाना की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। डीएसपी नरेश अहलावत समालखा व डीएसपी जगदीप दूहन ने तुरन्त हालत को देखते हुए पार्क से दोनों समुदाय के लोगों को वहां से बाहर हटाया और इसकी सूचना एसडीएम समालखा को दी। समालखा एसडीएम गौरव कुमार ने दोनों समुदाय को मामला अपने हाथ में ना लेकर आपसी बैठक कर हल निकालने के लिए अपने पास बैठक के लिए बुलाया। इस पर एसडीएम समालखा गौरव कुमार ने दोनों समुदाय से आपसी शंति बनाए रखने का आह्वान किया और कहा कि वक्फ बोर्ड की ओर से रोहतक ट्रिब्युनल की अदालत में केस विचाराधीन हैं। अदालत में वक्फ बोर्ड की ओर से केस की 28 तारीख लगी है तब तक कोई भी पक्ष इस जगह पर नहीं जाएगा और शांति बनाए रखे। विवाद बढता देख संजय पार्क में पुलिस गश्त लगाई गई है।
विज्ञापन
बॉक्स
32 कनाल जगह में हैं संजय पार्क
38 वर्ष पहले गांव में पूर्व विधायक ने पंचायत से मिल कर पंचायत की जगह के साथ लगती पंचायती भूमि वक्फ बोर्ड की 19 कनाल 14 मरले वक्फ बोर्ड की जगह सहित 32 कनाल भूमि में पंचायत से मिल कर संजय पार्क निर्माण कराया गया था। वक्फ बोर्ड की 19 कनाल 14 मरले भूमि के बदले में पंचायत ने गांव से बाहर ढाई एकड़ भूमि दी थी। जिस पर मुस्लिम समुदाय पिछले 38 वर्षो से फसल बोते आ रहे थे। अब दस महीने से पार्क का सुधारीकरण कार्य के चल रहा था तो मुस्लिम समुदाय ने उस ढाई एकड़ भूमि से गेहूं की फसल काट कर भूमि छोड दी और पार्क वाली जमीन पर कब्जे लेने की कोशिश की थी जिस पर पंचायत ने रोक दिया था तभी से दोनो समुदाय में विवाद बढ़ा हुआ है। वक्फ बोर्ड अब इस पार्क में दी हुई 19 कनाल 14 मरले जगह को लेने के लिए रोहतक अदालत में केस दायर किया हुआ हैं।
बॉक्स
क्या कहती है पंचायत
सरपंच डिंपल रावल के पति शिवकुमार रावल ने बताया कि पिछले 38 वर्ष पहले संजय पार्क का निर्माण किया गया था। अब जिला प्रशासन व पंचायत द्वारा पार्क का सुधारीकरण किया जा रहा है। कुछ शरारती तत्व पार्क में अड्ंगा लगा रहे हैं। जिस पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।