{"_id":"5a8330d04f1c1bd34b8b8803","slug":"61518547152-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134-ए के तहत 20 मार्च से आवेदन शुरू, 15 अप्रैल को होगा असेस्मेंट टेस्ट, 20 अप्रैल को आएगा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134-ए के तहत 20 मार्च से आवेदन शुरू, 15 अप्रैल को होगा असेस्मेंट टेस्ट, 20 अप्रैल को आएगा रिजल्ट
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम 134-ए के तहत 20 मार्च से आवेदन शुरू, 15 अप्रैल को होगा असेस्मेंट टेस्ट, 20 अप्रैल को आएगा रिजल्ट
पानीपत।
शिक्षा विभाग ने नियम 134-ए के तहत गरीब परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों का दाखिला निजी स्कूलों में करने की प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार नियम 134 के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 20 मार्च से 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। 15 अप्रैल को विभाग की ओर से विद्यार्थियों का असेसमेंट टेस्ट लिया जाएगा। रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस बार विद्यार्थी आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकते हैं। फिलहाल निदेशालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया है। डीईओ उदय प्रताप सिंह ने सभी बीईओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। यदि दाखिले को लेकर कोई स्कूल मना करे या कोई दिक्कत हो तो इसकी शिकायत ब्लॉक और जिला स्तरीय कमेटी में की जा सकती है।
कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भरनी होगी सरकारी स्कूल की फीस
नियम 134-ए के तहत जो विद्यार्थी असेसमेंट टेस्ट में 55 प्रतिशत या उससे ज्यादा नंबर लेता है, उसी का निजी स्कूल में दाखिला होगा, जिसके लिए उसने आवेदन किया है। कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावकों को सरकारी स्कूल के बराबर फीस ही निजी स्कूल में जमा करानी होगी। यदि कोई निजी स्कूल सरकारी स्कूल की फीस से ज्यादा फीस मांगता है तो उसकी शिकायत अभिभावक बीईओ और डीईओ को कर सकते हैं।
ये चाहिए प्रमाण पत्र
नियम 134ए के तहत वे होनहार विद्यार्थी निजी स्कूल में दाखिला ले सकते हैं, जिनके अभिभावक की आय सालाना दो लाख रुपये से कम हो। आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को अपने पिता की सालाना आय का प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, बर्थ सर्टिफिकेट, स्कूल का रिपोर्ट कार्ड, बीपीएल कार्ड आदि दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हैं।
विज्ञापन
नियम 134-ए के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक का शेड्यूल
आदेशों के अनुसार, 1 मार्च को दाखिला प्रक्रिया की समाचार पत्र में सूचना देनी होगी।
8 मार्च को जिला व ब्लॉक स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी।
20 मार्च को सभी प्राइवेट स्कूलों को उनके स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल बच्चे के लिए कितनी सीटें हैं, ये सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा करनी है।
20 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन व -ऑफलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे।
12 अप्रैल को बीईओ व बीईईओ कार्यालय में शिक्षा विभाग पात्र विद्यार्थियों की लिस्ट जारी करेगा।
15 अप्रैल को पात्र विद्यार्थियों का असेसमेंट टेस्ट होगा।
20 अप्रैल को टेस्ट का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
22 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर पहला ड्रॉ निकाला जाएगा।
23 से 26 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया होगी।
2 मई को यदि किसी स्कूल में सीटें खाली रहीं तो दूसरा ड्रॉ निकाला जाएगा।
---
वर्जन
विभाग की ओर से नियम 134-ए के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा में दाखिला प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। सभी बीईओ को निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी अभिभावक को कोई जानकारी लेनी है तो वह अपने नजदीकी बीईओ कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।