फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -राजकीय कन्या सीसे स्कूल में दसवीं कक्षा की एक छात्रा बेहोश होकर गिरी

-राजकीय कन्या सीसे स्कूल में दसवीं कक्षा की एक छात्रा बेहोश होकर गिरी

Wed, 20 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
-राजकीय कन्या सीसे स्कूल में दसवीं कक्षा की एक छात्रा बेहोश होकर गिरी
दसवीं की छात्रा कक्षा में बेहोश होकर गिरी, फर्स्ट ऐड से नहीं मिला आराम तो अस्पताल लेकर पहुंचे शिक्षक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। राजकीय कन्या सीसे स्कूल में बाहर धूप में बैठकर कक्षा के साथ पढ़ रही दसवीं-सी की एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई। स्कूल में ही चल रहे रेडक्रास के जिला स्तरीय काउंसलर प्रशिक्षण शिविर की मदद मांगी। रेडक्रास के अधिकारियों ने छात्रा को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन छात्रा की तबीयत में सुधार नहीं हो पाया। ऐसे में अध्यापकों के हाथ पांव फूल गए और रेडक्रास के अधिकारियों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद आराम न मिलने पर छात्रा को अस्पताल ले गए।
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर दसवीं-सी की कक्षा को मंगलवार को बाहर खुली धूप में बैठाकर पढ़ा रहा था। बताया जा रहा है कि बाहर धूप में बैठे-बैठे कश्यप नगर की रहने वाली एक छात्रा बेहोश होकर कक्षा में ही गिर पड़ी। क्लास टीचर व बच्चों ने उसको अपने स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसको किसी तरह का आराम नहीं मिला। प्रिंसिपल व टीचर ने स्कूल में चल रहे रेडक्रास काउंसलर प्रशिक्षण कैंप की मदद मांगी। रेडक्रास के काउंसलर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा को प्राथमिक उपचार दिया। वे करीब 15 मिनट तक इसमें लगे रहे, लेकिन छात्रा के स्वास्थ्य में किसी तरह का सुधार नहीं हो पाया। अध्यापकों ने इसकी सूचना छात्रा के अभिभावकों को दी और उसको अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया धूप में बैठने से होती है बेहोश
अभिभावकों ने बताया कि छात्रा पहले से ही बीमार रहती है। वह लंबे समय से धूप में नहीं बैठ पाती। वह लंबे समय धूप में बैठे रहने से बेहोश हो जाती है। अभिभावक भी सूचना मिलते ही पहले स्कूल व फिर अस्पताल में पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने जांच कर छात्र को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राजकीय कन्या सीसे स्कूल मॉडल टाउन में रेडक्रास का जिला स्तरीय काउंसलर प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। स्कूल में एक छात्रा की तबीयत खराब होने पर उसका प्राथमिक उपचार दिया था। उसको बाद में अस्पताल में ले जाया गया।
विकास कुमार, सचिव, रेडक्रास पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed