फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -इसराना हलके के आधा दर्जन से अधिक गांवों का किया दौरा

-इसराना हलके के आधा दर्जन से अधिक गांवों का किया दौरा

Sat, 01 Jul 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
-इसराना हलके के आधा दर्जन से अधिक गांवों का किया दौरा
इसराना। कांग्रेस के प्रदेश सचिव बलबीर वाल्मीकि ने दो जुलाई को सोनीपत अनाज मंडी में किसान पंचायत को लेकर हलके के लोगों को न्योता दिया। उन्होंने शुक्रवार को क्षेत्र के मांडी, कारद, आदियाना, कवि, रैरकलां, परढ़ाना, अहर, कुराना, सींक व पाथरी में ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया। बलबीर वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर कोई ईंट तक नहीं लगी है बल्कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू कराए गए विकास कार्यों पर पत्थर लगा कर वाहवाही लूट रही है। पहले नोटबंदी के तुगलकी फरमान से देश को लाइन में लगाया अब जीएसटी के नाम पर देश को बर्बाद करने में लगे हुए है। उन्होंने लोगों से दो जुलाई को सोनीपत में होने वाली किसान पंचायत में ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर युवा कांग्रेस हल्का अध्यक्ष अनिल मलिक, रणजीत नंबरदार, सतनाम, प्रमोद काजला, सतीश शर्मा, कृष्ण दत्त, राजकुमार बाजीगर, जसबीर जागलान, अरविंद ढ़ांडा, राजेंद्र कुराना व जितेंद्र जागलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed