{"_id":"612408b98ebc3e79ba40e5c2","slug":"60-thousand-rupees-and-jewelery-snatched-from-old-woman-panipat-news-knl808624104","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बांधकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से लूटे 60 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बांधकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से लूटे 60 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालक समेत पांच बदमाशों ने टोल टैक्स के पास सुनसान स्थान पर भाइयों को राखी बांधकर करनाल लौट रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 60 हजार रुपये और गहने लूट लिए। पीड़िता ने बस स्टैंड से करनाल के लिए ऑटो लिया था। टोल टैक्स पार होते ही आरोपियों ने रास्ता बदला दिया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उससे मारपीट की। परिजनों की शिकायत पर सोमवार को शहर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कलंदर चौक निवासी प्रताप बाजार मंडल के प्रधान चंद्र कुुमार सहगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करनाल के प्रेम नगर निवासी उनकी बुआ दर्शना देवी शनिवार को पानीपत आई थी। वह रविवार रात आठ बजे घर के लिए निकली थी। वह जैसी ही बस स्टैंड पर पहुंची तो काफी देर तक उसे बस नहीं मिली। इसी बीच एक ऑटो चालक आया और करनाल तक चलने की बात कही। इस पर वह ऑटो में वह बैठ गई, जिसमें चार युवक पहले से ही सवार थे। पानीपत टोल टैक्स पार होते ही ऑटो चालक ने रास्ता बदल लिया, बुआ ने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे कहा कि घरौंडा के पास जाम लगा है, इस रास्ते से वह जल्द पहुंच जाएंगे। सुनसान जगह पर पहुंचते ही चालक ने ऑटो रोक दिया। इसके बाद सभी युवकों ने मिलकर बुजुर्ग महिला से गहनों और रुपयों से भरा बैग छीन लिया और उसे झाड़ियों में धकेल दिया। इससे उसका कुर्ता भी फट गया। बुजुर्ग महिला के अनुसार बैग में रुपये और सोने की चेन, कानों की बाली, अंगूठी और नाक का कोका था।
बाइक चालक से मदद लेकर मतलौडा पहुंची पीड़िता
आरोपी उसे सुनसान जगह पर धकेलकर फरार हो गए थे। इसके बाद एक बाइक चालक आया। जिससे बुआ ने मदद मांगी। बाइक सवार ने उन्हें मतलौडा थाना पहुंचाया गया। पुलिसकर्मी ने पूछताछ के बाद उन्हें सूचना दी। वह मतलौडा पहुंचे और बुआ को घर लेकर आए। सोमवार को उन्होंने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
-वर्जन
परिजनों ने सोमवार को थाने आकर शिकायत दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी