फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   55 thousand rupees and jewelry stolen from the house

Panipat News: मकान से 55 हजार रुपये और जेवरात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
55 thousand rupees and jewelry stolen from the house
पानीपत। भारत नगर में एक मकान से चोर 55 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। पीड़ित परिवार वैष्णों माता मंदिर गए थे, घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने अपने लेवल पर चोर का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने मामले की शिकायत किला थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बबैल रोड भारत नगर निवासी गौरव ने बताया कि 30 जुलाई को वह परिवार सहित घर पर ताला लगाकर वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए जम्मू गया था। 31 जुलाई को वह घर लौटा तो उसके मकान से 55 हजार रुपये, पांच ग्राम सोने की एक अंगूठी, पत्नी शिवानी की आठ ग्राम सोने की दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी मिली। इसके अलावा उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने की कोशिश तो डीवीआर भी चोरी मिली। आशंका है कि आरोपी सीढि़यों के रास्ते मकान में घुसा और जेवरात व नकदी चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed